रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में शुक्रवार को श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ रहा है. रामम नवमी की विशेष पूजा सुबह मंगला आरती से हुई. ब्रह्ममुहूर्त में राम लला के पट खुलने के बाद अभिषेक करवाया गया, जिसमें रामलला को पंचगव्य, सरयू जल और सुगंधित चीजों से स्नान कराया गया. इसके बाद उनका विशेष शृंगार किया गया और बाद में कपूर आरती की गई. इसके बाद दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ. सूर्य की प्रखर किरणें रामलला के ललाट से टकरा कर जगमगा उठीं. रामनवमी के अवसर पर इस मौके पर ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु सरयू नदी के घाटों पर स्नान के लिए पहुंचे. सरयू स्नान और दान को इस दिन विशेष पुण्यदायी माना जाता है. यही कारण है कि दूर-दराज के इलाकों से श्रद्धालु यहां पर पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए. स्नान के बाद श्रद्धालु राम मंदिर सहित अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे. इस दौरान मंदिरों में भव्य सजावट की गई. मंदिरों को फूलों और रोशनी से सजाया गया है. 'जय श्रीराम' के जयघोष से पूरी अयोध्या नगरी भक्तिमय माहौल में डूबी गई. भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला. इस दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है.
Breaking News Live Updates:
सीएम नायब सिंह सैनी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं रामनवमी के मौके पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं. हम सभी को भगवान राम के आदर्शों पर चलना चाहिए.
#WATCH चंडीगढ़: सरकार द्वारा पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी कम करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं राम नवमी के मौके पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं...हम सभी को भगवान राम के आदर्शों पर चलना चाहिए...प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा आज… pic.twitter.com/7flx7r00Wr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2026
भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज
समाजवादी पार्टी नेता यदुनंदन लाल के भगवान राम के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी पर हरदोई जिले के हरपालपुर के सर्कल ऑफिसर सत्येंद्र सिंह ने कहा कि यदुनंदन लाल ने अपने भाषण के दौरान हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.
#WATCH हरदोई, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी नेता यदुनंदन लाल के भगवान राम के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी पर हरदोई जिले के हरपालपुर के सर्कल ऑफिसर (CO) सत्येंद्र सिंह ने कहा, "...यदुनंदन लाल ने अपने भाषण के दौरान हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस संबंध… pic.twitter.com/vdCUMc63U4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2026
M मोदी ने किए रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन
PM मोदी ने किए रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन#PMModi #Ramlala #Ayodhya pic.twitter.com/QLtZ7WCqTn
— NDTV India (@ndtvindia) March 27, 2026
पीएम मोदी से मिले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, रामनवमी की दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी, साथ ही राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों से प्राप्त पांच किस्मों का राजमा और शहद उपहार स्वरूप भेंट किया.
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami met Prime Minister Narendra Modi in New Delhi today and sought his guidance. On the occasion, the Chief Minister also extended his heartfelt greetings to him on the festival of Ram Navami.
— ANI (@ANI) March 27, 2026
During the meeting, the Chief Minister… pic.twitter.com/Hj9fUU0vuX
दिव्य नजारा... रामलला के सूर्यतिलक का वीडियो
रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक#Ramlala #Ayodhya #SuryaTilak pic.twitter.com/GEI9XTUlu2
— NDTV India (@ndtvindia) March 27, 2026
आयोध्या में रामलला का सूर्यतिलक
रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का सूर्यतिलक हो गया है. इस दिव्य घटना को देखने के लिए हजारों भक्तों का हूजूम उमड़ा है.


सीएम योगी ने गोरखपुर में किया कन्या पूजन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन गोरखपुर में 'कन्या पूजन' किया.
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath performs 'Kanya pujan' on the ninth day of Chaitra Navratri, in Gorakhpur pic.twitter.com/C5yIMreo2X
— ANI (@ANI) March 27, 2026
अरुण गोविल ने राम नवमी के अवसर पर दी शुभकामनाएं
भाजपा सांसद अरुण गोविल ने राम नवमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि हमें भगवान राम द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए.
#WATCH | Delhi | BJP MP Arun Govil says, "I extend best wishes to everyone on the occasion of Rama Navami...We should follow the path shown by Lord Ram..."
— ANI (@ANI) March 27, 2026
On the government slashing excise duty on petrol and diesel, he says, "This is a very good decision of the government of… pic.twitter.com/CTLwTNVlot
कुछ ही मिनटों में रामलला का सूर्य तिलक
रामनवमी के अवसर पर राम मंदिर में सबसे बड़ा आकर्षण दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक होगा. दरअसल, ठीक 12 बजे सूर्य की किरणें दर्पण और लेंस की मदद से रामलला के माथे पर पड़ेंगी. यह दिव्य दृश्य करीब 4 मिनट तक रहेगा. इस दौरान भगवान को 56 प्रकार के भोग लगाए जाएंगे. साथ ही पंजीरी का प्रसाद भी अर्पित किया जाएगा. रामनवमी का यह त्योहार भगवान राम के जन्म का प्रतीक है. रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर लाखों भक्तों की भीड़ और कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष पूजा और 'बधाई गान' होगें. 
राम लला का विशेष शृंगार, उमड़े श्रद्धालु
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर सुबह अयोध्या राम मंदिर में राम लला का विशेष शृंगार किया गया. भक्तों की भक्ति और उत्साह से राम नगरी पूरी तरह सजी हुई है. रामलला के जन्मोत्सव की धूम चारों ओर छाई है. राम जन्मभूमि समेत कनक भवन, हनुमानगढ़ी और राम नगरी समेत देशभर में राम लला का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. राम जन्मभूमि परिसर में सुबह से ही कई अनुष्ठान शुरू हो गए हैं. राम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के लिए भोर से ही राम मंदिर के पट खोल दिए गए थे.
राम नवमी की विशेष पूजा सुबह मंगला आरती से हुई. ब्रह्ममुहूर्त में राम लला के पट खुलने के बाद अभिषेक करवाया गया, जिसमें रामलला को पंचगव्य, सरयू जल और सुगंधित चीजों से स्नान कराया गया. इसके बाद उनका विशेष शृंगार किया गया और बाद में कपूर आरती की गई. 
अयोध्या: रामनवमी पर रामलला के करें दर्शन

गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, पुलिस करे सख्त कार्रवाई: गोरखपुर में बोले सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान कमजोर वर्ग के लोगों को कतिपय दबंगों द्वारा डराने, धमकाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से दो टूक कहा कि गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसे तत्वों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए. यदि कोई अभियुक्त जमानत पर छूटने के बाद वादी को धमका रहा हो तो उसकी जमानत निरस्त कराने की कार्यवाही की जाए.
रामनवमी पर सरयू में स्नान और दान, फिर भगवान के दर्शनों के लिए राम मंदिर में उमड़ रहा जनसैलाब
रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में शुक्रवार को श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ा. राम मंदिर में भगवान राम को स्नान कराया गया और आकर्षक परिधान धारण कराए गए. वहीं सरयू में स्नान के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने दान-पुण्य भी किया.
लद्दाख में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.9 रही तीव्रता
लद्दाख के लेह में शुक्रवार को सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. सुबह 8:31 पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 रही. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किमी की गहराई में था.
EQ of M: 3.9, On: 27/03/2026 08:31:09 IST, Lat: 36.692 N, Long: 74.382 E, Depth: 10 Km, Location: Leh, Ladakh.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) March 27, 2026
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/1DfQ8TbFjD
सीएम योगी ने गोरखपुर में आम लोगों की सुनी शिकायतें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान आम लोगों की शिकायतें सुनीं.
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath holds janta darshan at Gorakhnath Temple premises in Gorakhpur, and listens to public grievances. pic.twitter.com/8bh8ByGSia
— ANI (@ANI) March 27, 2026
मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल टिकटों की कालाबाजारी का खुलासा
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए ICC Men T20 World Cup सेमीफाइनल मैच के टिकटों की कथित कालाबाजारी के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. डीबी मार्ग पुलिस ने इस केस में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी और मौजूदा क्रिकेट कोच भी शामिल है. सेमीफाइनल मैच को लेकर टिकटों की भारी डिमांड थी. इसी बीच पुलिस को शिकायतें मिलीं कि बड़ी संख्या में टिकट ब्लैक में बेचे जा रहे हैं. शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई तो एक पूरा नेटवर्क सामने आया.
राम नवमी पर मांद्रे माता मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु
मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित मांद्रे वाली माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. चैत्र नवरात्रि के आखिरी और नौवें दिन राम नवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े.
#WATCH | Madhya Pradesh | Devotees offer prayers at the Mandre Wali Mata Temple in Gwalior on the occasion of Navami - the ninth day of Chaitra #Navratri pic.twitter.com/jQd5lKicRJ
— ANI (@ANI) March 27, 2026
पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के मुख्यमंत्रियों से करेंगे संवाद, ऊर्जा को लेकर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद करेंगे. पीएम मोदी शाम 6.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों से जुड़ेंगे. इस दौरान तेल, गैस और वैकल्पिक ईंधन की स्थिति पर चर्चा की जाएगी. इससे पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी.
मध्य प्रदेश के थाटीपुर जैन मंदिर के पास भीषण सड़क दुर्घटना, 4 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में थाटीपुर जैन मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई. सीएसपी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे बस स्टैंड के पास शीतला माता मंदिर से लौट रहे परिवार के सदस्यों की इस दुखद दुर्घटना में मौत हो गई. इस मामले में एक स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार किया गया है. चालक ने बस स्टैंड पर एक वाहन को टक्कर मारी और फरार हो गया. जैन मंदिर के पास उसकी एक ऑटो से टक्कर हो गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 5 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है.
#WATCH | Gwalior, Madhya Pradesh: 4 killed in a road accident near Thatipur Jain Temple.
— ANI (@ANI) March 27, 2026
CSP Atul Kumar Soni says, "Around 3 AM, the family members who were returning from Sheetla Mata Temple near the bus stand met with a tragic death. In this case, a Scorpio driver has been… pic.twitter.com/MFykEWQSFl
जयपुर: सामोद के बांसा में चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री, ब्रांडेड कंपनियों के रैपर, वनस्पति और मशीनें बरामद
जयपुर जिले में नकली घी के कारोबार पर एक बार फिर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने सामोद थाना क्षेत्र के बांसा गांव में चल रही फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में सोयाबीन तेल और वनस्पति में एसेंस मिलाकर नकली घी तैयार किया जा रहा था, जिसे ब्रांडेड कंपनियों के नाम से पैक कर बाजार में सप्लाई किया जाता था. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक किलो पैकिंग के 22 पैकेट नकली घी, 13 पीपे वनस्पति, पैकिंग मशीन और हजारों की संख्या में सरस, कृष्णा और लोटस ब्रांड के रैपर बरामद किए हैं.आरोपी के कब्जे से अन्य सामग्री भी जब्त की गई है. इसी स्थान पर करीब 6 महीने पहले भी DST टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की थी. उस समय गिरफ्तार आरोपी जेल से छूटने के बाद फिर से इस अवैध कारोबार में जुट गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सरस कंपनी के प्रतिनिधियों को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि ब्रांड के दुरुपयोग की पुष्टि की जा सके.

