विज्ञापन
36 minutes ago

Breaking NEWS & LIVE Updates: बुधवार, 30 सितंबर को दुबई से इजरायल जा रही flydubai की फ्लाइट को लेकर अचानक हाईजैक होने की खबर आई है. बाद में पता चला कि कॉकपिट में पाटलट्स के बीच हाथापाई जैसी घटना हुई है. एक को-पायलट ने कथित तौर पर चाकू से कैप्टन पर हमला करके विमान को क्रैश करने की कोशिश की. फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, फ्लाइट को सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. ऐसा तब हुआ, जब फ्लाइट ने कुछ वक्त के लिए इमरजेंसी कोड भेजे, जिनमें संभावित हाईजैकिंग से जुड़ा कोड भी शामिल था. फ्लाइट FZ1073 पर पायलट-इन-कमांड के तौर पर भारतीय नागरिक कैप्टन स्मित मच्छार मौजूद थे. उन्होंने सूझ-बूझ के साथ करीब 180 लोगों की जान बचाई. 

इस घटना के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है.

LIVE UPDATES
 

LIVE: सऊदी के तबुक पहुंचा स्मित मच्छार का परिवार

Flydubai FZ1073 में चाकू हमले में घायल भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार का परिवार सऊदी अरब के तबुक पहुंच गया है. स्मित हॉस्पिटल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. 

कैप्टन स्मित मच्छार ने फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में कॉकपिट पर हुए हमले के दौरान दखल देकर एक गंभीर स्थिति को टालने में मदद की, भले ही उन्हें चोटें आईं. वे अभी सऊदी अरब के तबुक में भर्ती हैं, जहां उनके माता-पिता और पत्नी उनसे मिलने गए हैं. उनका बाकी परिवार मुंबई के घाटकोपर में रहता है. उनके रिश्तेदार अभी उनकी हालत के बारे में जानकारी का इंतजार कर रहे हैं, जबकि पड़ोसी और परिवार के सदस्य उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

(Input- Sujata)

Delhi News LIVE: दिल्ली एनसीआर में PUC नहीं तो पेट्रोल नहीं!

दिल्ली-NCR में आज से No PUC No Fuel नियम लागू हो गया है. हापुड़ के 87 पेट्रोल पंपों पर बिना वैध PUC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा, फ्यूल से पहले ऐप से PUC जांच की जाएगी. प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सरकार की नई पहल लागू हो गई है.

Muzaffarpur News LIVE: मुजफ्फरपुर में गंडक का बांध टूटा, नए इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

मुजफ्फरपुर में नारायणी गंडक नदी के पुराने तटबंध के टूटने का सिलसिला जारी है. पारू प्रखंड के जयमल डुमरी में तटबंध टूटने के बाद अब साहेबगंज प्रखंड के माधोपुर हजारी में भी पुराना तटबंध टूट गया है. तटबंध टूटते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बाढ़ का पानी तेजी से नए क्षेत्रों में फैल रहा है, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत है और कई गांवों में पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है. घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी कुमार गौरव खुद मौके के लिए रवाना हो गए हैं. इसके साथ ही NDRF और SDRF की टीमों को भी घटनास्थल पर भेजा गया है, जिससे राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया जा सके.

 

(इनपुट- मणिभूषण शर्मा)

LIVE: flydubai फ्लाइट से जुड़ी घटना के बड़े अपडेट्स

इजरायल ने लड़ाकू विमान भेजे
दर्जनों इजरायली नागरिकों को ले जा रही फ्लाइट के हाईजैक होने के शक में इजरायल ने लड़ाकू विमान भेजे क्योंकि विमान ने जॉर्डन बॉर्डर के पास अजीब तरह से मोड़ लिया था.

कॉकपिट में लड़ाई
फ्लाइट के अंदर दोनों पायलटों के बीच लड़ाई हो गई थी. एक पायलट के पास चाकू था और उसने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला किया. इस हाथापाई में दोनों पायलट घायल हो गए. 

विमान सऊदी अरब में सुरक्षित उतरा
डिस्ट्रेस कॉल के करीब एक घंटे बाद बोइंग 737 विमान सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया. घायल पायलटों को अस्पताल ले जाया गया.

पायलट गिरफ्तार, जांच जारी
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि सऊदी अरब ने उस पायलट को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला किया था.

flydubai ने इजरायल के लिए उड़ानें रोकीं
flydubai ने कहा कि जांच पूरी होने तक इजरायल आने-जाने वाली उसकी उड़ानें रोक दी जाएंगी. सऊदी अधिकारियों ने भी कहा कि मामले की जांच चल रही है.

ट्रंप ने कहा कि को-पायलट 'शायद आतंकवादी था'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि को-पायलट 'शायद आतंकवादी था या फिर कोई सिरफिरा.'

पीएम मोदी ने भारतीय पायलट को 'हीरो' बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय पायलट स्मित मच्छार को 'हीरो' बताया और कहा कि वह 'उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.'
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flydubai Flight Incident, Smit Machchhar Pilot, Dubai, Saudi Arab, Israel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com