विज्ञापन
20 days ago
नई दिल्ली:

Breaking News Live Updates: आज शुक्रवार 24 अप्रैल को देश-दुनिया की कई बड़ी खबरों पर लोगों की नजर रहेगी. आज बिहार की नई-नवेली सम्राट चौधरी सरकार का फ्लोर टेस्ट है. दूसरी ओर बंगाल में दूसरे चरण वाली सीटों पर चुनाव प्रचार आज से जोर पकड़ेगा. पीएम मोदी, अमित शाह की बंगाल में चुनावी रैली है. गुरुवार को बंगाल में पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग का सभी अपने-अपने हिसाब से आंकलन कर रहे हैं. गुरुवार 24 अप्रैल को देश में घटने वाली हर बड़ी घटना की जानकारी के लिए जुड़े रहे NDTV India के इस लाइव ब्लॉग से, यहां आपको आज की हर घटना सबसे पहले मिलेगी.

Breaking News Live Updates:

BJP सरकार बनने पर बेटी-बहनों पर हुए हर अन्याय की फाइल खुलेगी, यह मोदी की गांरटी: PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "जब बंगाल की बेटियां न्याय मांगती हैं तो बंगाल की निर्मम सरकार कहती है कि बलात्कार से बचना है, जिंदा रहना है तो घर से बाहर मत निकलें. ये नहीं चाहते कि बेटियां खुले में घूमें, खुले आसमान के सपने देंखें. मैं आज बंगाल की हर बेटी को यह भरोसा दिलाने आया हूं कि भाजपा बेटियों के सपने नहीं कुचलने देगी... बहनों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि होगी, 4 मई को सरकार बनने के बाद उनपर हुए हर अन्याय, अत्याचार की फाइल खुलेगी और यह मोदी की गारंटी है."

तेजस्वी का सम्राट पर हमला, कहा- लोग किस एफिडेविट पर यकीन करेंगे

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री होने के नाते, हर किसी को यह जानने का हक है कि उन पर कितने केस चल रहे हैं... लोगों को तो उनकी उम्र भी नहीं पता. लोग किस एफिडेविट पर यकीन करेंगे?

म्यूजिक कॉन्सर्ट ड्रग मामले में एक्ट्रेस और मॉडल जिया जैकब गिरफ्तार

मुंबई के म्यूजिक कॉन्सर्ट ड्रग मामले में एक्ट्रेस और मॉडल जिया जैकब को गिरफ्तार किया गया है. जांच में जिया के बैंक खातों से लाखों रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का पता चला है, जो इस मामले के अन्य आरोपियों द्वारा भेजे गए थे. अंदेशा है कि जिया न केवल नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल थी, बल्कि वह फिल्म जगत में ड्रग्स की सप्लाई भी करती थी.

गर्मी छुट्टी के समय 18262 समर स्पेशन ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही रेलवे

गर्मी छुट्टी के समय रेलवे 18262 समर स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है. न्यूज एजेंसी ANI जानकारी दी कि गर्मियों में यात्रा के सबसे व्यस्त समय (15 अप्रैल–15 जुलाई 2026) के दौरान रेलवे कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और भीड़भाड़ कम करने के लिए 18,262 'समर स्पेशल' ट्रेनों के फेरे चलाने की योजना बना रहा है. अब तक, 11,878 ट्रेनों के फेरों की घोषणा की जा चुकी है, और यात्रियों के लाभ के लिए बाकी ट्रेनों की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी. 

रेलवे मंत्रालय के अनुसार, ट्रेनों की यह बड़े पैमाने पर तैनाती एक सोची-समझी रणनीति को दर्शाती है, जिसे बेहतर 'रेक' (ट्रेन के डिब्बों) की उपलब्धता, समय-सारिणी के बेहतर प्रबंधन और लगातार निगरानी का समर्थन प्राप्त है.

बिहार फ्लोर टेस्टः रामकृपाल यादव बोले- हम बहुमत दिखाएंगे

भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई बिहार सरकार के फ्लोर टेस्ट पर कहा, "आज फ्लोर टेस्ट है. हमें सुबह 11:00 बजे वहां जाना है... लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि हम बहुमत दिखाएंगे..."

मुंबई: भांडुप में निर्माणाधीन इमारत में हादसा, बेसमेंट में गिरे 9 लोग

मुंबई के भांडुप इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट में गिरने से 9 लोग घायल हो गए हैं. 

मिली जानकारी के अनुसार, सबसे पहले एक व्यक्ति निर्माणाधीन इमारत की पहली मंजिल से सीधे बेसमेंट में जा गिरा. 

उसे बचाने के लिए वहां मौजूद 8 अन्य लोग एक अस्थायी लकड़ी के प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर मदद की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान वह प्लेटफॉर्म अचानक ढह गया, जिससे वे सभी 8 लोग भी नीचे बेसमेंट में जा गिरे.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत कार्य शुरू करते हुए सभी 9 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 25 वर्षीय भालचंद्र फले नामक युवक इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है.

वहीं, अन्य 7 घायलों का इलाज क्रिटीकेयर अस्पताल में जारी है, जहाँ उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

 

इनपुट- Ruttik Ganakwar

दिल्ली के करोल बाग इलाके में फायरिंग से दहशत, एक शख्स घायल, जांच जारी

दिल्ली के करोल बाग में कालका दास चौक के पास फायरिंग की घटना से दहशत का माहौल है. यहां जांच के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल दिल्ली के फैज रोड इलाके में फायरिंग की घटना की सूचना मिली है. एक व्यक्ति घायल हुआ है. यह घटना आज सुबह करीब 2.30 से 3 बजे के बीच हुई. पुलिस मौके पर मौजूद है. अधिक जानकारी का इंतजार है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com