उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक 35 साल के युवक का शव पेड़ से संदिग्ध अवस्था में लटका मिला. मृतक के परिजनों ने ग्राम प्रधान के पुत्र और उसके साथियों पर मारपीट करके शव लटकाने का आरोप लगाया है. परिजनों का आरोप है कि रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी करने को लेकर प्रधान के पुत्र ने ऐतराज जताया था इसके बाद अपने साथियों के साथ आकर युवक के साथ मारपीट की और उसे दौड़ाया जिसके बाद से युवक गायब था. उसके बाद उसका शव मारपीट करके पेड़ से लटका दिया.
पुलिस पर परिजनों ने लगाया आरोप
परिजनों ने पुलिस पर समय से कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए शव को पेड़ से नहीं उतरने दिया और मौके पर एसपी को बुलाने पर अड़ गए. बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह परिजनों को शांत करा कर शव उतरवाया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया. इसके बाद शव को पेड़ से उतारा गया. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पूरे मामले में कार्रवाई की जाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
माधौगंज के इकसइया गांव का मामला
हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र के इकसइया गांव का यह मामला है. यहां के रहने वाले कन्हैया बक्श सिंह का आरोप है कि उनका पुत्र अभिनव सिंह 35 अपने घर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी किए हुए था. आधी ट्रॉली सड़क पर और आधी उनके घर पर थी. इस दौरान ग्राम प्रधान माया देवी का पुत्र अमित आ गया और रास्ते से निकलने को लेकर दोनों के बीच का कुछ कहा सुनी हुई. जिसके बाद अमित अपने कुछ और साथियों को लेकर आ गया और अभिनव के साथ मारपीट की और उसे गांव में दौड़ाया और उसके बाद से अभिनव गायब था जिसकी वह लोग खोज कर रहे थे.
गांव में मचा हंगामा
रात में उसका शव एक पेड़ से लटका हुआ दिखाई दिया जिसके बाद पूरे गांव में हंगामा मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस पर परिजनों ने सही कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पेड़ से शव उतरवाने से मना कर दिया और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गए. परिजनों का आरोप है कि प्रधान के पुत्र ने उसके साथ मारपीट करने के बाद हत्या करके उसके शव को पेड़ से लटका दिया. मौके पर पहुंचे सीओ और पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर कई घंटे बाद किसी तरह शव को पेड़ से नीचे उतरवा लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. (मोहम्मद आसिफ की रिपोर्ट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं