भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी मुख्यालय, नई दिल्ली, पहुंचे. बिहार सरकार में मंत्री रहे और अब संगठन में बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले नबीन का पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे, जहां नितिन नबीन औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया. उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें :- कौन हैं बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन, जानिए उनका एजुकेशन
Live Updates:
बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे नितिन नबीन
बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को पार्टी मुख्यालय से निकलते हुए देखा गया. वे वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं, इस क्रम में वे सबसे पहले वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से मिलेंगे. इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनकी मुलाकात होगी.
BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पदभार संभाला
🔴 #BREAKING | BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पदभार संभाला#NitinNabin | #BJP | @AnjeetLive | @vikasbha pic.twitter.com/1QVXzfR919
— NDTV India (@ndtvindia) December 15, 2025
भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत
बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत मिला.
#WATCH | Delhi: Bihar Minister Nitin Nabin receives a grand welcome as he arrives at the BJP headquarters after being appointed as the working president of the party pic.twitter.com/HCuncxVh1S
— ANI (@ANI) December 15, 2025
बीजेपी हेडऑफिस में नितिन नबीन का स्वागत
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी मुख्यालय, नई दिल्ली, पहुंचे.
BJP मुख्यालय में आज नितिन नबीन का स्वागत, अमित शाह पहुंचे..पीयूष गोयल भी मौजूद
🔴 #BREAKING | BJP मुख्यालय में आज नितिन नबीन का स्वागत, अमित शाह पहुंचे..पीयूष गोयल भी मौजूद#NitinNabin | #BJP | @RajputAditi | @vikasbha pic.twitter.com/H3TYy2QpJh
— NDTV India (@ndtvindia) December 15, 2025
नितिन नबीन का दिल्ली पहुंचने पर स्वागत
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा के नव-नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के मंत्री नितिन नबीन का दिल्ली पहुंचने पर स्वागत किया.
Delhi BJP President Virendraa Sachdeva welcomes BJP's newly-appointed national working president, Bihar Minister Nitin Nabin, upon his arrival in Delhi.
— ANI (@ANI) December 15, 2025
(Source: Delhi BJP) pic.twitter.com/9aZwFni1Me
Live : नितिन नबीन BJP हेडक्वार्टर पहुंचे, वीरेंद्र सचदेवा ने किया स्वागत

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली पहुंचे
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली पहुंच गए हैं. कुछ देर पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका विमान लैंड हुआ है.
नितिन नबीन को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्राट चौधरी बोले, बिहार के लिए गर्व का क्षण
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं. डिप्टी सीएम ने इसे बिहार के लिए गर्व का क्षण बताया. पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि यह बिहार जैसे राज्य के लिए एक स्वागत योग्य पल है. नितिन नबीन बिहार से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं. यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है. डिप्टी सीएम ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'भाजपा के साथ बिहार के लिए एक अभूतपूर्व उपलब्धि. भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर नितिन नबीन के भाजपा प्रदेश कार्यालय में आगमन पर कार्यकर्तागण द्वारा आयोजित समारोह में स्नेहिल स्वागत किया. बिहार के कर्मनिष्ठ कार्यकर्ता को विश्व के सबसे विशाल राजनैतिक दल का अति महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करने के लिए पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित समस्त केंद्रीय नेतृत्व का हार्दिक आभार-अभिनंदन है. निश्चित रूप से नितिन नबीन के कार्यकाल में भाजपा नित नए आयाम स्थापित करेगी. जय भाजपा, जय भारत.
नितिन नबीन पटना से दिल्ली के लिए हुए रवाना
बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. बिहार में धुंध के कारण आज कई विमान देरी से उड़ रहे हैं. उनकी फ्लाइट भी लेट थी. इसलिए वह अब पटना से रवाना हुए हैं.
#WATCH | Patna, Bihar: BJP's newly-appointed national working president, Bihar Minister Nitin Nabin leaves for Delhi. pic.twitter.com/PR4Qd9Ve8J
— ANI (@ANI) December 15, 2025
मैंने हमेशा अपने पिता के विचारों पर काम किया- नितिन नबीन
बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को कहा कि यह नया दायित्व पार्टी का आशीर्वाद है और उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने अपने दिवंगत पिता एवं भाजपा के पूर्व विधायक नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा अपने पिता के विचारों पर काम किया है, जो पार्टी को अपनी मां मानते थे और राष्ट्र को सर्वोपरि रखते थे. मेरा मानना है कि इसी कारण पार्टी ने मुझे यह अवसर देकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ काम जारी रखने का आशीर्वाद दिया है.’
#WATCH | Nitin Nabin says, "...People of my constituency gave me blessings. With their blessings, this is happening..." https://t.co/5amvcEPZGk pic.twitter.com/JIYZDu9OOg
— ANI (@ANI) December 15, 2025
बीजेपी ने हमेशा नए नेताओं को दिया मौका- नितिन नबीन के चुने जाने पर निशिकांत दुबे
बीजेपी मंत्री निशिकांत दुबे ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर कहा- बीजेपी हमेशा नए और युवा नेताओं को मौका देती है. नितिन गडकरी और अमित शाह के बाद नितिन नबीन इसके उदाहरण हैं.
VIDEO | Parliament Winter Session: On Nitin Nabin's appointment as BJP's National Working President, BJP MP Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) says, "BJP always looks for new leadership, Nitin Nabin an example of it after Nitin Gadkari and Amit Shah."
— Press Trust of India (@PTI_News) December 15, 2025
(Full video available on… pic.twitter.com/KF3itHnupW
CM नीतीश ने नितिन नबीन से की मुलाकात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की है. इस दौरान सीएम नीतीश ने नितिन नबीन को बधाई दी है. इस मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें नीतीश कुमार, नितिन नबीन को कंधे पर हाथ रखकर उन्हें शाबाशी देते नजर आ रहे हैं.
मैंने कहा था ना शनिवार-रविवार तक हो जाएगा: जेपी नड्डा
नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के सवाल पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'मैंने कहा था ना कि शनिवार-रविवार को हो जाएगा. दरअसल, जेपी नड्डा ने संकेत दे दिया था कि जल्द ही बीजेपी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिलने जा रहा है.
बीजेपी ने हमेशा युवा कार्यकर्ताओं को दिया मौका: नितिन नबीन
बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा, 'पार्टी नेतृत्व ने हमेशा कार्यकर्ताओं को न केवल काम करने और सीखने के लिए, बल्कि आगे बढ़ने के लिए भी मार्गदर्शन दिया है. मैं अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने आया हूं. मैंने महावीर मंदिर के दर्शन भी किए, जिससे हमें ऊर्जा का संचार हुआ. मेरे पिता के आशीर्वाद से ही मैं इन 20 वर्षों में इस मुकाम तक पहुंच पाया हूं. मैं अपने पिता के आशीर्वाद से ही आगे की यात्रा शुरू करूंगा.'
#WATCH | Patna: Newly-appointed BJP National Working President, Bihar Minister Nitin Nabin says, "Party leadership has always provided guidance to workers to not just work and learn but also to go ahead. I have come to pay tribute to my father. I also had the darshan at Mahavir… https://t.co/uPsUG1Utvz pic.twitter.com/slmPX6eH2R
— ANI (@ANI) December 15, 2025
दिल्ली रवाना होने से पहले मंदिर पहुंचे नितिन नबीन
बीजेपी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के मंत्री नितिन नबीन अपने आवास से रवाना हो गए हैं. वह जल्द ही दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे. दिल्ली रवाना होने से पहले नितिन नबीन ने कहा, 'मैं भगवान का आशीर्वाद लेने मंदिर जा रहा हूं. पार्टी ने हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं और उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है. मैं पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा. जब तक एनडीए एकजुट है, बंगाल हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है.'
नितिन नबीन आज आएंगे दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज दिल्ली आएंगे. जहां उनकी मुलाकात पीएम मोदी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेताओं से होगी.
पटना में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष करेंगे पूजा
बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 15 दिसंबर को पटना के महावीर मंदिर में सुबह 7 बजे पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद सुबह 7:30 बजे राजवंशी नगर स्थित नबीन सिन्हा पार्क में अपने पिता, भाजपा के दिवंगत नेता स्व. नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि देंगे.
कौन हैं बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
नितिन नबीन की आयु 45 साल है, और वह पांच बार विधायक रह चुके हैं. बिहार सरकार में वह कई बार मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने सरकार में मिली जिम्मेदारी के साथ ही संगठन के दायित्वों का भी निर्वहन सफलतापूर्वक किया है.
नितिन नबीन बीजेपी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले सबसे युवा नेता हैं. साथ ही, वह देश की मुख्य राजनीतिक पार्टियों में से भी सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं.