बीजेपी और आरएसएस के शीर्ष नेताओं की रविवार देर रात लंबी बैठक हुई. यह बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर हुई थी. बैठक में राजनाथ सिंह के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे. वहीं, आरएसएस की ओर से सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले और सह सरकार्यवाह अरुण कुमार मौजूद रहे.
करीब पांच घंटे चली बैठक के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई. माना जा रहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का मुद्दा बैठक में प्रमुखता से उठाया गया है. सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेश के हालात पर संघ परिवार की चिंताओं को सरकार से साझा किया गया.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सरकार ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए हैं? उसके बारे में भी चर्चा की गई. विश्व हिंदू परिषद ने कल बांग्लादेश के हालात पर चिंता जताई थी और एक हैल्पलाइन नंबर भी जारी किया.
इस महीने के अंत में केरल के पलक्कड़ में आरएसएस के सभी अनुषांगिक संगठनों की समन्वय बैठक होनी है. 30 अगस्त से एक सितंबर तक बैठक होगी. उस बैठक में संगठन से जुड़े कुछ विषयों पर चर्चा संभव है. केरल की समन्वय बैठक में बीजेपी की ओर से जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष हिस्सा ले सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं