विज्ञापन

कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन के खिलाफ BJP ने खोला मोर्चा, दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हल्ला बोल

भारत मंडपम में कल हुए यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी आज दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही है.

कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन के खिलाफ BJP ने खोला मोर्चा, दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हल्ला बोल
नई दिल्ली:

दिल्ली में चल रहे AI समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है. इसके खिलाफ अब बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है. दिल्ली में कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर बीजेपी प्रदर्शन कर रही है. इस प्रदर्शन में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी पहुंचे हैं. बीजेपी के प्रदर्शन के बीच दिल्ली के मानसिंह रोड पर सुरक्षा को बढ़ाया गया है. दिल्ली पुलिस के साथ RAF को तैनात किया गया है. इसी जगह से कुछ में दिल्ली बीजेपी का प्रदर्शन शुरू होगा और अकबर रोड पर जाकर खत्म होगा.

कांग्रेस को जनता माफ नहीं करेगी- मनोज तिवारी

प्रदर्शन में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा है, ' कल AI इम्पैक्ट समिट का विरोध करने के लिए कांग्रेस ने जिस तरह की गिरी हुई हरकत की है, उसे न तो दिल्ली माफ करेगी ना देश माफ करेगा. AI समिट में 80 से ज्यादा देशों के लोग आए थे और सभी ने भारत की कोशिशों की दिल से तारीफ की है।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐसा देश विरोधी कृत्य किया है, जिसकी कोई माफी नहीं होगी.

यूथ कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों की कोर्ट में पेशी

उधर भारत मंडपम में AI समिट में विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार किए गए चार इंडियन यूथ कांग्रेस नेताओं को पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कृष्ण हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिंह यादव के रूप में हुई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com