भाजपा (BJP) के दिल्ली स्थित मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक (BJP National Office Bearers Meeting) का आयोजन किया जा रहा है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है. बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित किया. इस दौरान नड्डा ने कोरोना काल (Corona) और राजनीति (Politics) में प्रासंगिकता का जिक्र किया. साथ ही जेपी नड्डा ने बैठक में इस बात का प्रमुखता से जिक्र किया कि विपक्ष हर मोर्चे पर विकास के काम पर रोड़ा अटका रहा है. इसे जनता तक ले जाना चाहिए.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कोरोना काल का जिक्र किया और कहा कि पार्टी उस दौर में भी उभरकर सामने आई. साथ ही नड्डा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राजनीति में प्रासंगिक होने को बेहद जरूरी बताया. उन्होंने कहा, "पार्टी क्वारंटाइन और लॉकडाउन में भी आगे बढ़कर के आई है. हम जो परिवर्तन की थ्योरी और प्रेक्टिस को करते हैं, वह एक सतत प्रक्रिया है." इसके साथ ही नड्डा ने राजनीति में प्रासंगिकता को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, ‘राजनीति में वही खड़ा रहता है जो प्रासंगिक बना रहता है.‘
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि इस बैठक में आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी. पीएम ने इससे पहले कई बैठक की है. इसे ध्यान में रखकर आगे की तीन महीने का खाका तैयार किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि बैठक में कोरोना के वक्त में विपक्ष का जिस तरह का रवैया रहा, उस पर भी चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को ने जो अन्न योजना दी है, पार्टी ने उसके लिए धन्यवाद दिया है.
रमन सिंह ने कहा कि कोरोना वैक्सीन देश भर में 100 करोड़ डोज पूरा करने जा रही है, उसके लिए भी पीएम मोदी को धन्यवाद दिया गया.
संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष जिस तरीके से भ्रम की राजनीति कर रही है, उस पर आज जेपी नड्डा ने बैठक में चर्चा की. पात्रा ने कहा कि जम्मू कश्मीर पर कांग्रेस आज भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि आज न्यूज में छपा है. सीडब्ल्यूसी की बैठक में तारिक हामिद कारा ने सरदार पटेल के बारे में जो कहा है, वो आपत्तिजनक है. उन्होंने बैठक में कहा कि सरदार पटेल जिन्ना के साथ मिले हुए थे और कहा कि जम्मू कश्मीर को पटेल भारत से अलग करना चाहते थे, जबकि जवाहर लाल नेहरू जम्मू कश्मीर को भारत मे रखना चाहते थे.
पात्रा ने कहा कि पटेल के बारे में जिस तरीके से बैठक में कहा जा रहा था क्या सोनिया गांधी ने इस पर कुछ कहा? चाटुकारिता की वजह से पटेल को नीचा दिखाया गया.
- - ये भी पढ़ें - -
* बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले पर टीएमसी चुप, सिर्फ भाजपा चिंतित है: बीजेपी नेता
* केंद्रीय एजेंसियों की मदद से सरकारी हत्याओं ने अब ‘कॉन्ट्रैक्ट किलिंग' की जगह ले ली : संजय राउत
* अनुच्छेद 370 रद्द करने से जम्मू-कश्मीर की समस्या का नहीं हुआ समाधान : मोहन भागवत
अमेरिका से लौटे PM मोदी का भव्य स्वागत, नड्डा बोले- पूरी दुनिया में बजा भारत का डंका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं