विज्ञापन

कैसे नरेंद्र मोदी के संपर्क में आए थे गोपी कृष्णा पांडेय, 12 साल नेपथ्य में रहे और अब सीधे जाएंगे राज्यसभा

गोपी कृष्ण पाण्डेय कानपुर में भाजपा के वो नेता है जिन्होंने लगभग 25 साल पहले नरेंद्र मोदी के साथ गदर फिल्म देखी थी, अब भाजपा टिकट मिलने के बाद वो राज्यसभा जाएंगे.

कैसे नरेंद्र मोदी के संपर्क में आए थे गोपी कृष्णा पांडेय, 12 साल नेपथ्य में रहे और अब सीधे जाएंगे राज्यसभा
NDTV
नई दिल्ली:

भाजपा ने यूपी के राज्यसभा चुनाव में जिन 8 लोगों को उतारा है, उनमें गोपी कृष्णा पांडेय भी हैं. कानपुर के रहने वाले गोपी कृष्णा पांडेय के नाम का जब ऐलान हुआ तो भाजपा के ही लोगों में से कई ऐसे थे, जिन्हें उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उनके कानपुर शहर के लोग तो उन्हें जानते थे, लेकिन उससे बाहर वह कभी ज्यादा चर्चा में नहीं रहे. फिर उन्हें भाजपा ने कैसे सीधे राज्यसभा का टिकट दिया. उनका नाम किसने रखा और कैसे इतनी तवज्जो मिली. इसे लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है. इस बीच भाजपा के कुछ सूत्रों ने गोपी कृष्णा पांडेय के बारे में बताया कि संगठन की वह पसंद रहे हैं. इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी से भी उनका एक पुराना रिश्ता है. शायद उसकी भी इस फैसले में बड़ी भूमिका थी. 

अब जाकर फलीभूत हुआ नरेंद्र मोदी संग रिश्ता?

गोपी कृष्णा पांडेय भले ही करीब एक दशक से भाजपा में ज्यादा सक्रिय नहीं थे, लेकिन एक दौर में वह किसान मोर्चा के गुजरात, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों के प्रभारी रहे थे. यह बात तब की है, जब वह नरेंद्र मोदी सीएम भी नहीं थे. तब का उनका संबंध ही शायद अब राज्यसभा के रूप में फलीभूत हुआ है. इसके अलावा नरेंद्र मोदी के साथ उनका गदर फिल्म देखने वाला किस्सा भी खूब सुनाया जा रहा है. गोपी कृष्ण पांडेय कानपुर में भाजपा के वह नेता हैं, जिन्होंने लगभग 25 साल पहले मोदी जी के साथ गदर फिल्म देखी थी, अब भाजपा टिकट मिलने के बाद वो राज्यसभा जाएंगे.

राज्यसभा का टिकट मिलने के बाद देर रात लखनऊ से कानपुर पहुंचे पाण्डेय ने अपने निवास स्थान पर NDTV से बात की. पाण्डेय से पीएम मोदी जी के साथ ग़दर फ़िल्म देखने का जिक्र किया गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि बहुत पुरानी बात है. उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता को राज्यसभा भेज रही है. उनके परिवार में भी बेहद खुशी का माहौल दिखा. परिवार के लोग आये हुए लोगों को बधाई दे रहे हैं. NDTV से बात करते हुए उनकी पत्नी मंजू पांडेय ने कहा की मुझे तो बिलकुल पता नहीं था. मैं और मेरा पूरा परिवार खुश है. सभी कार्यकर्ता भी खुश हैं. मंजू पाण्डेय ने प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद दिया की उन्होंने मेरे पति को राज्यसभा का टिकट दिया.

कैसे राज्यसभा के लिए बढ़ा गोपी कृष्णा पांडेय का नाम

बता दें कि वरिष्ठ संगठनकर्ता और पार्टी पदाधिकारी गोपी कृष्ण पांडेय लंबे समय से जमीनी स्तर पर संगठन का काम और अभियानों का संचालन संभाल रहे हैं. विशेषकर कानपुर क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले गोपी कृष्णा पांडेय को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर प्रदेश के प्रचारकों की पसंद बताया जा रहा है. आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक ने इनका नाम भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को दिया था. जिसे प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने आगे बढ़ाया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com