विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2025

बांके बिहारी कॉरिडोर तो बनेगा और वहीं बनेगा... बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की विरोध कर रहे लोगों को दो टूक

वृंदावन का प्रस्तावित बांके बिहारी कॉरिडोर बीते कुछ समय से चर्चा का केंद्र बना हुआ है.कुछ दिन पहले ही बांके बिहारी मंदिर के पुजारी प्रस्‍तावित कॉरिडोर का पिछले कुछ दिनों से जमकर विरोध कर रहे हैं.

बांके बिहारी कॉरिडोर तो बनेगा और वहीं बनेगा... बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की विरोध कर रहे लोगों को दो टूक

मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने वृंदावन में बन रहे श्री बांके बिहार कॉरिडोर को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि जो लोग कॉरिडोर का विरोध कर रहे है वो कहीं और जाकर बस जाए. कॉरिडोर बनेगा, जरूर बनेगा. हमलोग कॉरिडोर बनायेंगे जरूर. 

वृंदावन का प्रस्तावित बांके बिहारी कॉरिडोर बीते कुछ समय से चर्चा का केंद्र बना हुआ है.कुछ दिन पहले ही बांके बिहारी मंदिर के पुजारी प्रस्‍तावित कॉरिडोर का पिछले कुछ दिनों से जमकर विरोध कर रहे हैं. शनिवार को मंदिर के पुजारियों ने मंदिर की देहरी पर अनूठा विरोध प्रदर्शन किया.  उन्‍होंने मंदिर की देहरी पर इत्र लगाया और सरकार की बुद्धि को ठीक करने के लिए पूजा की. मंदिर के पुजारी वृंदावन के स्‍वरूप में बदलाव नहीं चाहते हैं और कॉरिडोर बनने से उन्‍हें वृंदावन की धार्मिक पहचान खोने का डर सता रहा है. 

बांके बिहारी मंदिर शनिवार को पुजारियों के अनूठे विरोध प्रदर्शन का गवाह बना. पुजारियों ने बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर एक पर विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉरिडोर के विरोध में नारेबाजी की. साथ ही मंदिर की देहरी पर इत्र सेवा की. पुजारियों ने कहा कि यह इत्र सेवा सरकार की बुद्धि को ठीक करने के लिए की गई है. इस दौरान मंदिर मंत्रोच्‍चार से गूंज उठा. 

पुजारियों की ये है चिंता

बांके बिहारी मंदिर के पुजारी वृंदावन के स्‍वरूप में बदलाव नहीं चाहते हैं. उनका मानना है कि कॉरिडोर बनने से वृंदावन की प्राचीन कुंज गलियों और धार्मिक पहचान को नुकसान होगा. विरोध प्रदर्शन के दौरान पुजारियों ने कहा कि कॉरिडोर और न्‍यास बनने से वृंदावन कुंज की गलियों का महत्‍व खत्‍म हो जाएगा. 

हालांकि सरकार का दावा है कि इससे श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी. साथ ही सरकार को उम्‍मीद है कि इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hema Malani, Banke Bihar Mandir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com