वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर को दर्शनों के लिए खोलने का अनुरोध करते हुए सोमवार को तीन श्रद्धालुओं ने मथुरा की दीवानी अदालत में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल की हैं. कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन लगने के बाद से बंद बांकेबिहार मंदिर को शनिवार को भक्तों के लिए खोला गया था. लेकिन इस दौरान अव्यवस्थाओं तथा अफरा-तफरी के कारण मंदिर प्रबंधन को पुनः मंदिर बंद करने का निर्णय लेना पड़ा और दो दिन मंदिर खोले जाने के बाद मंदिर को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया.अब भक्तों ने मंदिर में दर्शन की अनुमति के लिए न्यायालय का द्वार खटखटाया है.
सोमवार को इस संबंध में मथुरा सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की गईं. दोनों ही याचिकाओं में मंदिर को खोलने का निर्देश देने और नियमित दर्शन की अनुमति देने की प्रार्थना की गयी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
एक याचिका अधिवक्ताओं एनपी सिंह और राजेंद्र माहेश्वरी की ओर से दाखिल की गई है तथा दूसरी याचिका श्रद्धालु हिमांशु गोस्वामी की ओर से दाखिल की गई है.
यह भी पढ़ें- अयोध्या में कर सकेंगे भगवान राम के दर्शन, मथुरा के मंदिरों के लिए करना होगा अभी और इंतजार
याचिकाकर्ता एनपी सिंह ने कहा, ‘‘देश और दुनिया में ठा. बांकेबिहारी के बड़ी संख्या में भक्त मौजूद हैं. दो दिन दर्शन के लिए मंदिर के पट खोलकर मंदिर प्रबंधन ने राहत प्रदान की थी, लेकिन मनमाने तरीके से मंदिर को फिर बंद कर दिया गया है. न्यायालय से अपील की गयी है कि अधिकारियों को मंदिर के पट खोलने के आदेश दें.''
याचिकाकर्ता माहेश्वरी ने कहा, ‘‘यह मंदिर देश में सर्वाधिक भक्तों द्वारा दर्शन करने वाले मंदिरों में शामिल है. वृन्दावन में तो रोजगार का माध्यम भी बांकेबिहारी ही हैं. मंदिर के न खुलने से असंख्य लोगों की रोजी-रोटी संकट में पड़ गई है. न्यायालय से प्रार्थना है कि प्रशासन को कोविड-19 की रोकथाम संबंधी व्यवस्थाओं के साथ मंदिर खोलने के निर्देश दिये जाएं.''
इस संबंध में मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा का कहना है कि अब केवल मंदिर की वेबसाइट पर पंजीकरण कराने वाले दर्शनार्थियों को ही क्रमवार दर्शन कराए जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस बार मंदिर खोलने से पूर्व भी यह व्यवस्था लागू की गई थी, किंतु एक साथ हजारों भक्तों द्वारा आवेदन किए जाने से वेबसाइट ने काम करना बंद कर दिया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं