विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2019

BJP विधायक साधना सिंह ने मायावती पर कर दी ऐसी टिप्पणी कि मचा घमासान, बसपा का पलटवार

यूपी की मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह की बसपा मुखिया मायावती पर की गई टिप्पणी से घमासान मच गया है.

BJP विधायक साधना सिंह ने मायावती पर कर दी ऐसी टिप्पणी कि मचा घमासान, बसपा का पलटवार
बसपा मुखिया मायावती की फाइल फोटो.
  • बीजेपी विधायक साधना सिंह ने बसपा मुखिया मायावती पर की अभद्र टिप्पणी
  • कहा- मायावती न तो पुरुष दिखती हैं और न ही महिला
  • गेस्ट हाउस कांड का हवाला देकर भी साधा मायावती पर निशाना
नई दिल्ली:

यूपी की मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह (Sadhna Singh) की बसपा मुखिया मायावती (Mayawati) पर की गई टिप्पणी से घमासान मच गया है. सोशल मीडिया (Social Media) पर साधना सिंह (Sadhna Singh) के भाषण का वीडियो वायरल होते ही बसपा (BSP) ने पलटवार कर बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है. दरअसल एक कार्यक्रम में बोलते हुए साधना सिंह (Sadhna Singh) मायावती (Mayawati) पर बहुत कुछ विवादित बातें कह गईं. उन्होंने मायावती (Mayawati) को किन्नर से भी बदतर बताते हुए कहा कि वह न महिला हैं और न पुरुष. गेस्ट हाउस कांड का हवाला देते हुए कहा कि चीरहरण होने के बाद भी वह गठबंधन कर रहीं हैं. जबकि बीजेपी (BJP) के नेताओं ने ही उनका मान-सम्मान बचाया था.

 

 

विधायक साधना सिंह (Sadhna Singh) ने और भी बहुत कुछ बसपा मुखिया मायावती (Mayawati) के बारे में कहा. मुगलसराय से बीजेपी विधायक साधना सिंह (Sadhna Singh) ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं. बीजेपी की महिला विधायक के इस बयान पर बहुजन समाज पार्टी(बसपा) ने तीखा पलटवार किया है.

 

 

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा-  उन्होंने हमारी पार्टी की मुखिया सतीश चंद्र मिश्रा के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. लगता है कि सपा-बसपा गठबंधन के बाद बीजेपी के नेताओं ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है. लिहाजा, उन्हें आगरा और बरेली के मानसिक अस्पतालों में भर्ती होना चाहिए. 

वीडियो- हमें मुंहतोड़ जवाब देना आता है : मायावती 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mayawati, BJP MLA Sadhna Singh, Mla Sadhna Singh, Satish Chandra Misra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com