विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2017

बीजेपी नेता ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, संवैधानिक पीठ के गठन की मांग

बीजेपी नेता अश्वनी उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा से गुहार लगाई है.

बीजेपी नेता ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, संवैधानिक पीठ के गठन की मांग
नई दिल्ली: बीजेपी नेता अश्वनी उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा से गुहार लगाई है. उनका कहना है कि हत्या और रेप जैसे मामले में आरोप तय होने मात्र से चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग वाली उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए संवैधानिक पीठ का गठन किया जाए. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा कि उन्हें इस मामले के बारे में जानकारी है. कोर्ट ने कहा कि वो देखते है कि मामले की सुनवाई के लिए संवैधानिक पीठ का गठन कब किया जाए.

पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के सवालों का हादिया ने दिया जवाब, कहा- 'मुझे अपनी आजादी चाहिए'

दरअसल सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ तय करेगी कि क्या हत्या और रेप जैसे मामले में आरोप तय होने मात्र से चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जा सकती है या नहीं. सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ये तय करेगी कि किसी विधायक और सासंद की सदस्यता को रद्द करने के लिए क्या सिर्फ आरोप तय होना काफी है, या चार्जशीट दाखिल होना या फिर दोषी साबित होना. संविधान पीठ ये भी तय करेगी कि आरोप तय होने, चार्जशीट दाखिल होने के बाद किसी को विधायक या सांसद का चुनाव लडने से अयोग्य ठहराया जाए या नहीं. इस मामले को लेकर दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने पांच जजों की संविधान पीठ को भेजा था.

पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का फैसला, IPS अफसर राकेश अस्थाना बने रहेंगे सीबीआई के विशेष निदेशक

दरअसल आपराधिक प्रवृति के MP और MLA की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी. इसी मामले में अश्विनी उपाध्याय ने भी एक अन्य याचिका दायर कर कहा था कि आपराधिक प्रवृति के लोगों के राजनीति में प्रवेश करने पर रोक लगाई जानी चाहिए. ऐसे लोगों को चुनाव लड़ने से रोक जाना चाहिए. विशेष रूप से जिन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दायर हो चुका है या जिनके खिलाफ अदालत आरोप तय कर चुकी है या फिर उन्हें दोषी ठहराया जा चुका है, उन्हें चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराया जाना चाहिए.

VIDEO: क्या जज बीएच लोया की मौत से पर्दा उठ पाएगा?​
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Leader, Supreme Court, Constitutional Bench For Constitution, Rape, Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com