विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2023

"...खाली रहेंगे तो कांग्रेस का ज़्यादा नुकसान करेंगे", राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का तंज

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि न्याय यात्रा तो यह कि जो कई सौ साल से राम जी के पास घर नहीं था अब वो गर्भ गृह में 22 जनवरी को बैठ जाएंगे और देश के लोगों को लगेगा यह हुआ न्याय.

"...खाली रहेंगे तो कांग्रेस का ज़्यादा नुकसान करेंगे", राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का तंज
  • 14 जनवरी से शुरू होगी राहुल गांधी की यात्रा
  • शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
  • 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे राहुल गांधी
नई दिल्ली:

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक और यात्रा की तैयारी में हैं. कांग्रेस ने  14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा' (Congress Bharat Nyay Yatra) आयोजित करने का फैसला लिया है. राहुल गांधी की यात्रा को लेकर बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि कांग्रेस के लोगों को भी लगता है कि इनको थोड़ा व्यस्त कर दो क्योंकि खाली रहेंगे तो कांग्रेस का ज़्यादा नुकसान करेंगे.  लेकिन कुछ निकालना नहीं है. देश में माहौल बन गया है.

"देश में सिर्फ 22 जनवरी को लेकर ही चर्चा है"

बीजेपी नेता ने कहा कि देश में सिर्फ 22 जनवरी को लेकर ही चर्चा है. मोदी जी ने जो पूरे देश से वादा किया था कि सबको घर देंगे और वो अब पूरा होता दिख रहा है. सबसे बड़ा न्याय तो यही हुआ कि भगवान श्री राम को भी अपना घर मिल रहा है. और और मोदी जी के राज में मिल रहा है.

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इससे बड़ा न्याय क्या होगा? न्याय यात्रा तो यह कि जो कई सौ साल से राम जी के पास घर नहीं था आज वह गर्भ गृह में 22 जनवरी को बैठ जाएंगे और देश के लोगों को लगेगा यह हुआ न्याय. तो चर्चा इस न्याय की होगी , यात्रा की कोई चर्चा होनी नहीं है.

राहुल गांधी की यात्रा कुछ भी नहीं निकलने वाला है: शाहनवाज हुसैन 

बीजेपी नेता ने कहा कि इन लोगों ने भी जो इंडिया एलायंस बनाया उसमें भी कोई चर्चा अब नहीं है. चर्चा यह है कि नीतीश कुमार हैं या जा रहे हैं. संयोजक बन रहे हैं या नहीं बन रहे हैं. उनका ममता बनर्जी , अरविंद केजरीवाल विरोध कर रहे हैं या नहीं कर रहे हैं.  उनकी तरफ सिर्फ निगेटिव चर्चा है और एक ही पॉजिटिव चर्चा है देश में कि 22 जनवरी को न्याय मिल रहा है. तो पूरे देश के लोग न्याय यात्रा करेंगे. राहुल गांधी की यात्रा कुछ भी नहीं निकलने वाला है. 

6,200 किलोमीटर की होगी राहुल गांधी की यात्रा

राहुल गांधी 14 जनवरी से अपनी 'भारत न्याय यात्रा' शुरू करेंगे, जो मणिपुर से मुंबई तक 6,200 किलोमीटर की होगी. यह यात्रा लोकसभा चुनाव से पहले 20 मार्च को समाप्त होगी. इसे पिछले साल उनकी उत्तर-दक्षिण 'भारत जोड़ो यात्रा' पार्ट-2 के रूप में देखा जा रहा है. दो दक्षिणी राज्यों में जीत का श्रेय राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को दिया गया है. हालांकि बीजेपी का कहना है कि जनता ने भारत जोड़ो यात्रा को खारिज कर दिया है. सिर्फ नई शर्तें गढ़ने से कुछ हासिल नहीं होगा.

ये भी पढ़ें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Congress, Shahnawaz Hussain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com