पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP Government) सरकार पर भ्रष्टाचार के 'छींटे' पड़े हैं. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला (Vijay Singla) को भ्रष्टाचार मामले में पद से बर्खास्त करने के बाद अब गिरफ्तार कर लिया गया है. एंटी करप्शन ब्रांच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद सिंगला की गिरफ्तारी की है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने थोड़ी देर पहले ही स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त किया था और पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश भी दिया गया था. जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है. पंजाब में नईनवेली 'आप' सरकार के मंत्री की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी पर बीजेपी ने चुटकी ली है. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, 'अभी खबर आई है कि पंजाब के पूर्व स्वास्थ मंत्री विजय सिंगला को मजबूरी में हटाया गया. 68 दिन हुए हैं, 'आप' की पापी सरकार सत्ता में आई है. 68 दिन में एक बात का निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि 'आप; अराजक , भ्रष्टाचारी और घूसखोर हो गए हैं. '
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, 'AAP जहां-जहां जाती है, भ्रष्टाचार बढ़ जाता है. भ्रष्टाचारी कांग्रेस गई और आम आदमी पार्टी आ गई.' आम आदमी पार्टी के संयोजक पर निशाना साधते हुए भाटिया ने कहा, 'अरविन्द केजरीवाल जी, आंसू आपकी आंखों में नहीं हैं. पंजाब की जनता कह रही है कि एक भ्रष्टाचारी गए और दूसरे आ गए. यह जो घड़ियाली आँसू हैं इससे देश के घड़ियाल भी शरमा जाएंगे. 6 अप्रैल 2022 को ही आपका व्यक्तव्य था कि 20 दिन में हमने पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है.आप यह स्वीकार रहे है उस भ्रष्टाचार को पुनर्जन्म आपने ही कराया है.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
- ये भी पढ़ें -
* "कराची में है दाऊद...", ED की पूछताछ में भांजे ने किया खुलासा, कहा - ईद-दीवाली पर परिवार से होती है बात
* केरल : रैली में नफरतभरे नारे लगाने वाले नाबालिग का वीडियो वायरल, केस दर्ज
* ग्रेटर नोएडा: IAS अफसरों की सांठगांठ से हड़पी थी 135 करोड़ की जमीन, गैंगस्टर यशपाल समेत 9 पर केस "
भगवंत मान ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री को किया बर्खास्त, भ्रष्टाचार के आरोप पर की गई कार्रवाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं