विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2018

अयोध्या में राम मंदिर पर अमित शाह के बयान को लेकर खबरों का BJP ने किया खंडन

इस बयान को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पी. शेखरजी के हवाले से मीडिया में छापा गया था जो शाह और बाकी नेताओं की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे.

अयोध्या में राम मंदिर पर अमित शाह के बयान को लेकर खबरों का BJP ने किया खंडन
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को हैदराबाद में थे. (फाइल फोटो)
  • बीजेपी ने किया खबर का खंडन
  • अमित शाह शुक्रवार को थे हैदराबाद में
  • बीजेपी नेताओं के साथ हुई थी बैठक
नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह  '2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा'  वाले बयान का बीजेपी ने खंडन किया है. एएनआई के मुताबिक बीजेपी की ओर से कहा गया कि हैदराबाद में पार्टी के तेलंगाना इकाई के कार्यालय में हुई अमित शाह और बीजेपी के नेताओं के बीच ऐसी कोई बात नहीं हुई बल्कि ये मुद्दा एजेंडा में भी नहीं था. गौरतलब है कि अयोध्या के मंदिर-मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो रही है और ऐसे में सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष की ओर से आये इस बयान पर हंगामा होना तय था. 

क्या राम मंदिर को लेकर BJP-RSS में कोई खिचड़ी पक रही है?

खास बात यह है कि इस बयान को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पी. शेखरजी के हवाले से मीडिया में छापा गया था जो शाह और बाकी नेताओं की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे. अभी तक इस मसले पर बीजेपी नेता बयान देने से बचते रहे हैं. वे इस पर पूछे गये सवाल पर कोर्ट में विचाराधीन बताकर टाल देते हैं. 

मिशन 2019 : 'राम' भरोसे 2019 की रणनीति?​

वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में बहस के दौरान मुख्य याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील राजीव धवन ने कहा है कि मस्जिद को 'हिंदू तालिबानियों' ने गिरा दिया था. इसके साथ ही उन्होंने शिया वक्फ बोर्ड पर सवाल उठाते हुये कहा कि 1946 में यह सुन्नी मस्जिद थी.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Denies News Of Amit Shah Making Assurances On Ram Mandir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com