विज्ञापन

सम्राट चौधरी को मिलाकर देश के 16 राज्यों में अब BJP का सीएम, दिल्ली-UP से बिहार-गुजरात तक मुख्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट

Bihar News Latest Update: सम्राट चौधरी को मिलाकर भाजपा के अब देश के 16 राज्यों में मुख्यमंत्री हैं. इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार, ओडिशा तक पूर्वी भारत के राज्य शामिल हैं.

सम्राट चौधरी को मिलाकर देश के 16 राज्यों में अब BJP का सीएम, दिल्ली-UP से बिहार-गुजरात तक मुख्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट
Bihar CM Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी
नई दिल्ली:

Bihar New CM Samrat Chaudhary: बिहार में पहली बार सम्राट चौधरी के तौर पर बीजेपी का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है. सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और वो कल वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सम्राट चौधरी को मिलाकर अब देश के 16 राज्यों में भाजपा का सीएम है. उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान जैसे राज्यों में भाजपा का मुख्यमंत्री है. जबकि मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ से लेकर पश्चिम भारत में महाराष्ट्र और गुजरात में भी बीजेपी का सीएम है. 

बीजेपी मुख्यमंत्रियों की सूची 

  1. सम्राट चौधरी (बिहार): 15 अप्रैल 2026 
  2. युमनम खेमचंद सिंह (मणिपुर): 4 फरवरी 2026
  3. रेखा गुप्ता (दिल्ली) : 20 फरवरी 2025
  4. देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र) : 5 दिसंबर 2024
  5. नायब सिंह सैनी (हरियाणा) : 17 अक्टूबर 2024
  6. पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश) : 13 जून 2024
  7. मोहन चरण माझी (ओडिशा) : 12 जून 2024
  8. भजनलाल शर्मा (राजस्थान) : 15 दिसंबर 2023
  9. मोहन यादव (मध्य प्रदेश) : 13 दिसंबर 2023
  10. विष्णु देव साय (छत्तीसगढ़) : 13 दिसंबर 2023
  11. डॉ. माणिक साहा (त्रिपुरा): 8 मार्च 2023
  12. भूपेंद्र पटेल (गुजरात) : 12 दिसंबर 2022
  13. योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश) : 25 मार्च 2022
  14. प्रमोद सावंत (गोवा) : 28 मार्च 2022
  15. पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड): 23 मार्च 2022
  16. हिमंत बिस्वा सरमा (असम) : 10 मई 2021

मोदी युग का असर

नरेंद्र मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार हरियाणा (2014), असम (2016), महाराष्ट्र (2014), मणिपुर (2017), ओडिशा में 2024 और अब बिहार में 2026 में भाजपा का मुख्यमंत्री बना है. उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में मोदी लहर में ही पहली बार 2017 में भाजपा अपने बलबूते सत्ता में आई. सम्राट चौधरी इस लिस्ट में नया नाम है.

NDA का कितने राज्यों में मुख्यमंत्री

पूर्वोत्तर के राज्यों मेघालय, नगालैंड, पुडुचेरी और सिक्किम में बीजेपी के गठबंधन वाले सहयोगी दलों का मुख्यमंत्री है. इस फेहरिस्त में आंध्र प्रदेश भी शामिल है, जिसके मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनकी पार्टी टीडीपी केंद्र सरकार में भी बीजेपी की अहम सहयोगी है.

कहां विपक्षी दलों का मुख्यमंत्री

देश में विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों की सूची में जम्मू-कश्मीर में झारखंड, हिमाचल प्रदेश, केरलम, कर्नाटक पंजाब, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और झारखंड में अभी विपक्षी दलों के मुख्यमंत्री हैं. दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों में विपक्षी सीएम हैं. कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार है. 

ये भी पढ़ें - 25 साल में मंत्री बनने से CM की कुर्सी तक... जानिए बिहार के नए 'चौधरी' बने सम्राट के बारे में सब कुछ

युवा मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में सम्राट चौधरी कहां

कुशवाहा जाति के सम्राट चौधरी का जन्म 16 नवंबर 1968 को हुआ था. उनकी उम्र लगभग 58 वर्ष है और बीजेपी के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की आयु के हिसाब से वो लिस्ट में बीच में आते हैं. भाजपा के सबसे युवा मुख्यमंत्री के तौर पर देखें तो अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू 46 वर्ष के साथ सबसे कम उम्र के हैं. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की उम्र 50 वर्ष है.

ये भी पढ़ें - विरोधी खेमे से सीएम के सिंहासन तक, बीजेपी ने इन बाहरी नेताओं का कैसे बढ़ाया कद

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की उम्र भी 53 साल के आसपास है.ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी 54 साल के होने वाले हैं.असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा 57 साल के हैं. 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com