विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2019

कांग्रेस विधायक की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हुई मौत

अहमदाबाद में एक बाइक सवार शख्स की कांग्रेस विधायक से संबंधित गाड़ी से टक्कर होने के बाद मौत हो गई.

कांग्रेस विधायक की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • कांग्रेस विधायक की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
  • बाइक सवार शख्स की गाड़ी से टक्कर होने के बाद मौत
  • आईपीसी की धारा 279, 338 और 304A के मुताबिक मामला दर्ज
गुजरात:

अहमदाबाद में एक बाइक सवार शख्स की कांग्रेस (Congress) विधायक से संबंधित गाड़ी से टक्कर होने के बाद मौत हो गई. एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक  कांग्रेस विधायक शैलेश परमार (Shailesh Parmar) से संबंधित एक कार ने शख्स की बाइक को टक्कर मार दी. पुलिस ने कहा, 'विधायक ने हमसे कहा कि उनका ड्राइवर कार ले गया था और जब यह घटना घटी तब वही कार चला रहा था. इसकी पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.' पुलिस ने कहा कि इस मामले में आईपीसी की धारा 279, 338 और 304A के मुताबिक मामला दर्ज किया गया है. 

लेखक के बारे में
img
ऋतुराज त्रिपाठी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat, Gujarat Accident, Congress MLA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com