- मुफ्त में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराते हैं पटना के गौरव राय
- अब तक सैकड़ों लोगों की जान बचाने में कर चुके है मदद
- पिछले साल कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इस बारे में आया विचार
लोग बमुश्किल ही उन्हें वास्तविक नाम से जानते हैं लेकिन जैसे ही 'ऑक्सीजन मैन' जिक्र होता है तो हर कोई ऑक्सीजन संकट के दौर में गंभीर रूप से बीमार मरीजों की जान बचाने वाले इस शख्स को पहचान लेता है. एक खास मिशन के तहत पटना निवासी गौरव राय अब तक पटना और बिहार के अन्य हिस्सों में होम आइसोलेशन में 1100 से अधिक लोगों की जान बचाने में मदद कर चुके हैं. वे प्रभावितों को ऑक्सीजन सिलेंडर मुफ्त में उपलब्ध कराते हैं. गौरव ने PTI को दिए इंटरव्यू में कहा, 'कोविड-19 की दूसरी लहर में वे 365 ऑक्सीजन सिलेंडर जरूरतमंदों को सिर्फ पटना में ही उपलब्ध करा चुके हैं.
पानीपत से सिरसा आ रहा ऑक्सीजन टैंकर रास्ते से गायब, कोविड अस्पतालों में होनी थी सप्लाई
ऐसे समय जब अस्पताल बेड्स और ऑक्सीजन की कमी के कारण कोविड मरीजों को भर्ती करने से इनकार कर रहे हैं, गौरव राय, प्रभावित लोगों के लिए 'फरिश्ते' के रूप में सामने आए हैं. कई मरीजों को उनके प्रयस से नया जीवन मिला है. 52 साल के राय एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं जो पटना में कारों के लिए हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट बनाती है, वहीं उनकी पत्नी अरुणा भारद्वाज एक ऑक्सीजन बैंक चलाती है, इनके पास 10 किलों के 250 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर हैं. राय बताते हैं कि यह विचार उनके मन में तब आया जब वे पिछले साल जुलाई में इस वायरस के शिकार हो गए थे और उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में भती कराया गया था.
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
उन्होंने कहा, 'वहां पर मैंने कोविड पेंशेंट, जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत थी, की बहुत बुरी हालत देखी. मैं घर लौटा और अपनी पत्नी से कहा कि यह ईश्वर की कृपा से मैं बच गया तो इसके लिए कुछ करूंगा. कुछ ही दिनों में मैं ठीक हो गया और मुझे समझ में आ गया कि भगवान ने यह काम मेरे लिए छोड़ा है.' अपने वेतन के एक हिस्से, पत्नी की आर्थिक मदद और कुछ करीबी दोस्तों के सहयोग से वह यह काम करते हैं. उन्होंने जुलाई 2020 में केवल तीन ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ काम शुरू किया था और इसे 54 सिलेंडर तक बढ़ाया. वे बताते हैं कि कुछ मदद बिहार फाउंडेशन की ओर से भी आई जिन्होंने उन्हें 200 सिलेंडर प्रदान किए.
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा-सुनिश्चित करें, राज्यों के ऑक्सीजन टैंकर रोके नहीं जाएं '
गौरव राय के अनुसार, मार्च 2020 से कोरोना संक्रमण के सामने आने के बाद से हम पटना और राज्य के अन्य हिस्सों में 1103 मरीजों को सिलेंडर प्रदान कर चुके हैं. ऑक्सीजन बैंक ने अपनी सुविधाएं पटना, बक्सर, भागलपुर, सिवान, गोपालगंज, गया, मोतिहारी, जहांनाबाद, हाजीपुर, नालंदा, बेगूसरायऔर मधेपुरा जैसे जिलों में भी उपलब्ध कराई है. 'ऑक्सीजन मैन' के दिन की शुरुआत सुबह पांच बजे होती है, वे कोरोना के गंभीर मरीजों को अपनी कार से ही ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाते हैं. युवा साक्षी राज और नेहा शर्मा, जिनसे गौरव राय की पहचान फेसबुक और रेडियो के जरिये हुई थी, राय को असाधारण व्यक्ति (super human) बताती हैं. इन दोनों ने कहा, 'गौरव अंकल आम इंसान नहीं है, हम उन्हें भगवान के प्रतिनिधि के तौर पर मानते हैं. वे अभी भी हमारे संपर्क में हैं. '
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं