विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2013

बिहार : बदमाशों ने महिला के शव को पेड़ से लटकाया

महिला को अकेली देखकर दुष्कर्मी उसे मकसपुर गांव स्थित एक बगीचे में ले गए और उसकी हत्या कर शव को उसी की साड़ी से एक पेड़ की डाल से लटका दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भागलपुर: महिला को अकेली देखकर दुष्कर्मी उसे मकसपुर गांव स्थित एक बगीचे में ले गए और उसकी हत्या कर शव को उसी की साड़ी से एक पेड़ की डाल से लटका दिया।

पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली 40 वर्षीया महिला ब्रह्मपुत्र मेल से न्यू अलीपुरद्वार से नई दिल्ली अपने रिश्तेदार के साथ जा रही थी। वह किसी कारणवश कहलगांव रेलवे स्टेशन पर उतरी थी। महिला के रिश्तेदारों ने रेलवे पुलिस को यह जानकारी दी।  

महिला को अकेली देखकर दुष्कर्मी उसे मकसपुर गांव स्थित एक बगीचे में ले गए और उसकी हत्या कर शव को उसी की साड़ी से एक पेड़ की डाल से लटका दिया। महिला के रिश्तेदारों के मुताबिक, वह मंद बुद्धि थी, जिसका फायदा बदमाशों ने उठा लिया। पुलिस ने रविवार की शाम निर्वस्त्र शव को बगीचे से बरामद किया।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने बगीचे से महिला का स्वेटर और शराब की बोतल भी बरामद की है। भागलपुर की सहायक पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने सोमवार को बताया कि इस मामले की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्ट मॉर्टम कराया जिसमें बलात्कार की पुष्टि नहीं हो पाई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भागलपुर में गैंगरेप, बिहार, महिला से बलात्कार, रेप करके पेड़ से लटकाया, Bhagalpur, Bihar, Gang-rape Case, Gangrape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com