विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2026

ब‍िहार: अपने ही थाने की पुल‍िस से दरोगा गिरफ्तार, मेड‍िकल जांच में चौंकाने वाला खुलासा

नशे में धुत दरोगा को लोगों ने बंधक बना ल‍िया. मेड‍िकल जांच में शराब पीने की पुष्‍ट‍ि हुई. उसके ख‍िलाफ केस दर्ज कर ल‍िया. 

ब‍िहार: अपने ही थाने की पुल‍िस से दरोगा गिरफ्तार, मेड‍िकल जांच में चौंकाने वाला खुलासा
समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना के दरोगा ने शराब के नशे में हंगामा किया. (वीडियो का स्क्रीनशॉट)

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप शराब के नशे में धुत दरोगा ने हंगामा क‍िया. लोगों ने उसे बंधक बना लिया. सूचना पर पहुंची उसी के थाने की पुल‍िस ने दरोगा को गिरफ्तार कर लिया. उसकी व‍िभूत‍िपुर थाने में ही तैनाती है. सोमवार को दरोगा को कोर्ट में पेश किया गया. 

शराब के नशे में था दरोगा 

थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि विभूतिपुर थाने में तैनात दरोगा रिंकू सिंह को शराब पीकर हंगामा करते हुए पकड़ा गया. डॉक्‍टर की जांच के बाद उसके खिलाफ थाने में र‍िपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश क‍िया गया. बताया जाता है कि रविवार रात नशे में धुत दरोगा खोकसाहा स्थित दुकान पहुंचा, और वहां हंगामा करने लगा. सूचना पर आसपास के करीब दर्जनों लोग होटल के पास पहुंच गए,‍ और दरोगा को बंधक बनाकर घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी. 

दरोगा का कराया मेडिकल 

घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई प्रमोद कुमार से लोग शिकायत करने लगे कि दरोगा रिंकू सिंह शराब के नशे में धुत है. लोग इस बात पर अड़ गए कि नशेड़ी दरोगा रिंकू सिंह का मेडिकल जांच करवाया जाए. घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई प्रमोद कुमार ने थानाध्यक्ष को मामले से अवगत कराया.

नशे में धुत मिला थानाध्यक्ष 

इसके बाद थानाध्यक्ष ने मेडिकल जांच करवाई तो शराब के नशे में धुत म‍िला. उसके बाद दरोगा रिंकू सिंह को सीएचसी विभूतिपुर ले जाया गया. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि दरोगा रिंकू सिंह को फिट फॉर कस्टडी के लिए मेंशन किया गया है. इसके बाद उन्हें सोमवार देर शाम कोर्ट में पेश किया गया.

यह भी पढ़ें: सलूंबर में पेट्रोल की कमी? केन, बोतल और कैंपर लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे लोग; DM ने ल‍िया संज्ञान 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Samastipur, Sub Inspector, Drunken Sub Inspector, Vibhutipur Police Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com