बिहार के कटिहार जिला के बरारी थाना अंतर्गत कठौतिया ग्राम में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापा मारा है. ये छापेमारी हसनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बंसी बाड़ी स्थित PFI के सीनियर लीडर अब्दुल रहमान और पीएफआई के सीनियर सक्रिय लीडर महबूब आलम नदवी के घर में हुई है. छापेमारी के वक्त दोनों घर से फरार बताए जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि फुलवारी शरीफ मामला को लेकर एनआईए की टीम ने ये छापेमारी की है. फिलहाल एनआईए टीम का सर्चिंग ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि पीएफआई के वर्तमान लीडर अब्दुल रहमान ऑल इंडिया इमाम काउंसिल जो पीएफआई का काउंसिल है, उसके लीडर भी हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
छापेमारी में अभी तक किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद होने की सूचना नहीं है. एनआईए की टीम की सर्चिंग जारी है.
बता दें कि पटना पुलिस ने फुलवारी शरीफ में एक आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया था और कहा था कि संदिग्ध आतंकियों ने प्रधानमंत्री की 12 जुलाई की बिहार यात्रा को बाधित करने की साजिश रची थी. पुलिस के मुताबिक, पीएम के प्रस्तावित दौरे में गड़बड़ी फैलाने की योजना से फुलवारीशरीफ में कुछ संदिग्ध 11 जुलाई को जुटे थे. इस मामले में एनआईए ने दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं. इस मामले में कुल 26 लोगों के नाम का जिक्र है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं