विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2011

बिहार में नक्सलियों ने दो ट्रक जलाए

बिहार के नक्सल प्रभावित जिले गया के आमस थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने गुरुवार देर रात दो ट्रकों को आग लगा दी।
गया: बिहार के नक्सल प्रभावित जिले गया के आमस थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने गुरुवार देर रात दो ट्रकों को आग लगा दी। पुलिस के अनुसार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 40-50 समर्थक कत्थक बिगहा गांव के समीप पहुंचे और वहां से गुजर रहे दो ट्रकों को रोक कर उनमें आग लगा दी। इस घटना में दोनों ट्रक पूरी तरह जल गए। इस दौरान एक ट्रक चालक की नक्सलियों ने पिटाई भी की जिससे वह घायल हो गया। गया के एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना के बाद नक्सलियों के खिलाफ  छापामारी अभियान तेज कर दिया गया है।   भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने बिहार के गया जिले में भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो के सदस्य जगदीश मास्टर की गिरफ्तारी के विरोध में बिहार, झारखंड और छतीसगढ़ में बुधवार की रात 12 बजे से गुरुवार रात 12 बजे तक बंद का एलान किया था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार, नक्सली, ट्रक, आग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com