बिहार के सत्ताधारी गठबंधन में शामिल जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी कहे जाने वाले बिल्डर और जेडीयू नेता गब्बू सिंह के 31 ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है. रियल इस्टेट के अलावा गब्बू सिंह का होटल का व्यवसाय भी है. उनके आवास और कार्यालय पर आयकर विभाग की छापेमारी आज सुबह से ही चल रही है.
इसके बारे में पूछे जाने पर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह ने कहा कि ये कोई नई बात नहीं हैं. बीजेपी अपने विरोधियों के ख़िलाफ़ इन एजेन्सियों का दुरुपयोग करती रही है. उन्होंने कहा कि लोग जैसे कपड़ा बदलते हैं, वैसे ही बीजेपी इन एजेन्सियों से छापे मरवाती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
#Bihar : JDU अध्यक्ष के करीबी बिल्डर के 31 ठिकानों पर IT की रेड, ललन सिंह बोले- 'जैसे कपड़ा बदलते हैं, वैसे ही बीजेपी इन एजेन्सियों से छापे मरवाती है' pic.twitter.com/Xd5TMvuyLp
— NDTV India (@ndtvindia) October 14, 2022
जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी की इस रणनीति से वह दबाव में नहीं आने वाले हैं. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बीजेपी की कोई भी टैक्टिक्स काम नहीं आने वाली है. खबर है कि छापेमारी के लिए पड़ोसी राज्य झारखंड से आयकर अधिकारियों की टीम पटना पहुंची है.
बता दें कि ललन सिंह हाल के दिनों में बीजेपी पर हमलावर बने हुए हैं. उन्होंने पिछले दिनों बिहार में नगर निकाय चुनाव स्थगित होने पर बीजेपी को पिछड़ा विरोधी बताया है. ललन सिंह ने आरोप लगाया है कि बिहार में नगर निकाय चुनावों में अति पिछड़ी जाति को आरक्षण देने के लिए आयोग के गठन की बात कहकर बीजेपी मामले को उलझाना चाहती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं