विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2025

बिहार चुनाव के लिए BJP ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया प्रभारी, सी आर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य सह-प्रभारी नियुक्त

बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं. इस बार राज्य में मुख्य मुकाबला एडीए बनाम महागठबंधन के बीच है. सभी दल चुनाव की घोषणा होने से पहले ही मैदान में प्रचार करने में जुटे हैं.

बिहार चुनाव के लिए BJP ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया प्रभारी, सी आर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य सह-प्रभारी नियुक्त
धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने बनाया अपना प्रभारी
  • बीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी और सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य को सह-प्रभारी बनाया है
  • चुनाव आयोग 6 अक्टूबर के आसपास बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है
  • CEC के बिहार आने से पहले राज्य में ट्रांसफर और पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं
नई दिल्ली:

बिहार चुनाव को लेकर भले ही अभी तक तारीखों का ऐलान ना हुआ हो लेकिन तमाम राजनीतिक पार्टियों ने इसे लेकर  अपनी तैयारियों को आखिरी रूप देना अभी से ही शुरू कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बिहार चुनाव को लेकर अपने प्रभारी और सह-प्रभारी के नामों की घोषणा की है. बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी बनाया गया है. 

चुनाव आयोग सूत्रों के अनुसार आयोग 6 अक्टूबर के आसपास बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बिहार आएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त के बिहार आने से पहले राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है.

गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं. इस बार राज्य में मुख्य मुकाबला एडीए बनाम महागठबंधन के बीच है. सभी दल चुनाव की घोषणा होने से पहले ही मैदान में प्रचार करने में जुटे हैं. सीएम नीतीश कुमार ने 2020 के चुनाव में एनडीए के साथ रहते हुए जीत दर्ज की थी. 

इस बार के बिहार चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच का मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है. चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही तमाम राजनीतिक पार्टियां जनता के बीच जाना शुरू कर चुके हैं. इतना ही नहीं, पार्टियों के बीच आपस में बयानबाजी का दौर भी जारी हो गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Election, Bihar Election 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com