विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2023

"सारी एजेंसियों पर बीजेपी का कंट्रोल है": सीबीआई और ईडी के छापों पर बोले तेजस्वी यादव

जमीन के बदले नौकरी केस में सीबीआई और ईडी की जांच को लेकर मीडिया के पूछे गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा, 'कौन जेल जाएगा और कौन नहीं... ये तय करने वाली बीजेपी कौन होती है.'

"सारी एजेंसियों पर बीजेपी का कंट्रोल है": सीबीआई और ईडी के छापों पर बोले तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने केंद्र पर साधा निशाना.
पटना:

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लगातार दूसरे दिन भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी ने मंगलवार को सीबीआई और ईडी के छापों को लेकर नाराजगी जाहिर की. जमीन के बदले नौकरी मामले में जांच को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि ये सीबीआई और ईडी 6 साल से क्या कर रही थी? सारी एजेंसियों पर बीजेपी का कंट्रोल है.

तेजस्वी यादव ने कहा, 'सच को आंच किस बात की. जमीन के बदले नौकरी मामले की दो बार सीबीआई जांच हो चुकी है. 6 साल से क्या हो रहा था? कोई नई बात बताओ, कोई नया एविडेंस बताओ. ये अगर कानूनी मामला है, तो हम कानूनी तरीके से इससे निपटेंगे. लेकिन बात ये है कि इन सबके पीछे कौन है. ये एक स्वतंत्र एजेंसी को स्वतंत्र क्यों नहीं रहने देते हैं. आपने एजेंसियों को हाईजैक कर रखा है.'

कौन जेल जाएगा ये बीजेपी कैसे तय करेगी?
जमीन के बदले नौकरी केस में सीबीआई और ईडी की जांच को लेकर मीडिया के पूछे गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा, 'कौन जेल जाएगा और कौन नहीं... ये तय करने वाली बीजेपी कौन होती है. देश में तानाशाही है क्या. अगर सब कुछ बीजेपी वाले ही तय करेंगे, तो बाकी लोग क्या करेंगे? '

बीजेपी पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा में बोलते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा- 'बीजेपी असल बात नहीं करती है. मुद्दे की बात नहीं करती है. इनको जनता के प्रति सही सवाल उठाना चाहिए. लेकिन भाजपाइयों में विरोधाभास भी है, मिथ्याभास भी है. भाजपाइयों ने क्या फैला कर रखा है- जिसके पास रोजगार नहीं है, वो हिंदु बनकर खुश हैं. जिनके पास राशन नहीं है, वो 5 किलो राशन पाकर खुश है. जिनके पास दवाई, नौकरी और कमाई नहीं है... वो बीजेपी शासन में बस जिंदा रहकर खुश है.' तेजस्वी यादव ने कहा- 'भाजपाइयों का मिथ्याभास ये है कि 85 फीसदी हिंदुओं को 15 फीसदी मुसलमानों का डर दिखा रहे हैं.'

सुशील कुमार मोदी पर साधा निशाना
इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने सुशील कुमार मोदी को लेकर तीखी बयानबाजी करते हुए यह भी कहा कि उनके खुलासे बावजूद उनकी पार्टी ने उन्हें ही मिट्टी में दफन कर दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Budget Session, Tejashwi Yadav, Bjp, Cbi, ED, Land For Job Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com