विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2025

लालू स्‍वामी, राहुल चाकर! बिहार बीजेपी का ये कैसा तंज? कार्टून के जरिए किया वार

कार्टून पोस्ट में राहुल गांधी लालू प्रसाद यादव के आगे घुटने मोड़ कर हाथ जोड़े खड़े हैं, और कह रहे हैं कि 'मैं चाकर तुम स्वामी'.

लालू स्‍वामी, राहुल चाकर! बिहार बीजेपी का ये कैसा तंज? कार्टून के जरिए किया वार

Bihar Election 2025: बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसकी वजह से लगातार सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. एनडीए और गठबंधन में अभी सीटों को लेकर मंथन चल ही रहा है कि इसी बीच बिहार बीजेपी ने एक कार्टून पोस्ट किया, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राजद सुप्रीमो लालू यादव का चाकर बताया गया है.

बिहार बीजेपी ने किया राहुल गाधी पर तंज

कार्टून पोस्ट में राहुल गांधी लालू प्रसाद यादव के आगे घुटने मोड़ कर हाथ जोड़े खड़े हैं, और कह रहे हैं कि 'मैं चाकर तुम स्वामी'. आसपास के नेता ये देखकर एक दूसरे से सवाल कर रहे हैं कि 'राहुल जी को क्या हो गया है..'

वहीं बीजेपी प्रवक्ता ने कहा है कि, 'बिहार कांग्रेस को लालू यादव ने अपनी चाकरी पर रखा है. जैसे मन हो, जितना मन हो वो कांग्रेस को चाकरी करने पर लगा देते हैं. कांग्रेस नेताओं को ना चाहते हुए भी ये चाकरी करनी पड़ती है. वहीं राहुल गांधी ने भी कांग्रेस के नेताओं को चाकर समझा हुआ है.'

पप्पू यादव, कन्हैया कुमार को रैली में रोका गया

दरअसल निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और कन्हैया कुमार कुछ दिन पहले राहुल गांधी की यात्रा में गए थे. जहां उन्हें ट्रक पर नहीं चढ़ने दिया गया. खबर आई की ऐसा तेजस्वी यादव के कहने पर हुआ था. इसी बात को मुद्दा बनाकर बीजेपी भुनाने में लगी हुई है.

लालू कर रहे कांग्रेस के नेताओं पर गुस्सा

इसके अलावा बिहार बीजेपी की तरफ से एक और वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें लालू प्रसाद यादव कांग्रेस के नेताओं पर गुस्सा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. और बार-बार कह रहे हैं कि 'राहुल गांधी से कहें हम'. हालांकि ये वीडियो किस तारीख का है, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar BJP, Lalu Swami Rahul Chakar, Pappu Yadav And Kanhaiya Kumar, Lalu Yadav, Rahul Gandhi Rally
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com