विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2020

PM संग मंच साझा करने को बेताब रहते हैं नीतीश कुमार, लेकिन पुतला जलाए जाने पर चुप क्यों? चिराग का तंज

रविवार को विजयदशमी के दिन पंजाब में कुछ लोगों ने रावण के पुतले में पीएम मोदी का मुखौटा लगाकर जलाया था. पुतले में मोदी के साथ गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की तस्वीरें लगी थीं.

PM संग मंच साझा करने को बेताब रहते हैं नीतीश कुमार, लेकिन पुतला जलाए जाने पर चुप क्यों? चिराग का तंज
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स को संबोधित करते हुए.
नई दिल्ली:

लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर निशाना साधा है. इस बार उन्होंने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतला जलाए जाने पर उनकी चुप्पी और मुंगेर में दुर्गा भक्तों पर पुलिस फायरिंग को लेकर नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है. चिराग ने कहा है कि नीतीश कुमार पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने को बेताब रहते हैं लेकिन उनके पुतला जलाए जाने और उसका उल्लेख चुनावी सभाओं में करने पर वो खामोश रहते हैं.

चिराग पासवान ने इस बारे में ट्वीट कर लिखा है, "बिहार की धरती पर राहुल गांधी जी ने प्रधानमंत्री जी के सम्बंध मे पंजाब में हुई निंदनीय घटना का उल्लेख किया और बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री @NitishKumar जी ख़ामोश है.. प्रधानमंत्री के साथ स्टेज शेयर करने को बेताब रहते है मगर राहुल गांधी के इस घृणित बयान पर अपना मुँह नहीं खोलते है..."

पासवान ने दूसरे ट्वीट में लिखा है, "दशहरा के पावन अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा प्रायोजित घटना की निंदा लोजपा करती है, जिसमें आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी का पुतला दहन किया गया था..यह पंजाब की संस्कृति नहीं है और ना ही पंजाब के लोगों ने यह किया है..यकीनन इस घृणित कार्य के पीछे पंजाब सरकार का हाथ है.."

हम साथ-साथ हैं! चिराग पर क्यों चुप हैं प्रधानमंत्री

एक अन्य ट्वीट में चिराग ने मुंगेर की घटना पर भी नीतीश सरकार को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने लिखा, "मुंगेर में माँ दुर्गा के भक्तों के साथ जो हुआ उसे शर्मनाक घटना कहना कम होगा.. महिसासुर सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन ने कार्यवाही की... गोली बिना आदेश तो नहीं चल सकती... इस महिसासुरी व्यवस्था का वध माँ दुर्गा के भक्त 10 तारीख़ को करेंगे.."

बता दें कि पहले चरण के मतदान के बीच अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को बेतिया में कहा था कि इस दशहरे में रावण का पुतला नहीं देश के प्रधानमंत्री का पुतला पंजाब में जलाया गया. हालांकि, उन्होंने इसकी निंदा की और कहा कि प्रधानमंत्री का पुतला जलाया जाना दुख की बात है, लेकिन युवाओं के मन में प्रधानमंत्री के प्रति गुस्सा है.

'जंगलराज का युवराज': बिहार चुनाव प्रचार में पीएम नरेंद्र मोदी का तेजस्वी यादव पर तीखा तंज

दरअसल, रविवार को विजयदशमी के दिन पंजाब में कुछ लोगों ने रावण के पुतले में पीएम मोदी का मुखौटा लगाकर जलाया था. पुतले में मोदी के साथ गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की तस्वीरें लगी थीं. कहा जा रहा है कि कृषक कानून के खिलाफ पंजाब के किसानों ने राज्यभर में ऐसे पुतले जलाए हैं.

वीडियो: लालू राज पर पीएम मोदी का तंज, कहा- पैसा हजम, परियोजना खतम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BiharAssemblyElections2020, Bihar Elections 2020, Chirag Paswan, Nitish Kumar, LJP Bihar Polls, Chirag Attacks On Nitish, PM Modi Effigy Burn In Punjab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com