विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2020

'असंभव नीतीश' मुहिम चला रहे चिराग पासवान, बोले- जहां LJP कैंडिडेट नहीं, BJP को दें वोट

चिराग पासवान अपनी सभाओं में भी नीतीश सरकार उखाड़ फेंकने और भाजपा-लोजपा की एनडीए सरकार बनाने की बात कहते दिख रहे हैं. उन्होंने जेडीयू के खिलाफ सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं.

'असंभव नीतीश' मुहिम चला रहे चिराग पासवान, बोले- जहां LJP कैंडिडेट नहीं, BJP को दें वोट
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान एक चुनावी सभा में लोगों का अभिवादन स्वीकर करते हुए. (फाइल फोटो)
पटना:

लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) के अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार चुनावों में लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर बने हुए हैं.  उन्होंने सोशल मीडिया पर हैशटैग असंभव नीतीश और नीतीशमुक्त सरकार से अभियान छेड़ा है और लोगों से अपील की है कि जिन सीटों पर लोजपा के उम्मीदवार नहीं हैं, वहां भाजपा उम्मीदवार को वोट दें. उन्होंने ट्वीट किया है, आप सभी से अनुरोध है की जहां भी @LJP4India के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है उन सभी स्थानो पर #बिहार1stबिहारी1st को लागू करने के लिए लोजपा के प्रत्याशीयो को वोट दें व अन्य स्थानो पर भारतीय जनता पार्टी के साथीयों @BJP4Delhi को दें।आने वाली सरकार #नीतीशमुक्त सरकार बनेगी। #असम्भवनीतीश 

चिराग पासवान अपनी सभाओं में भी नीतीश सरकार उखाड़ फेंकने और भाजपा-लोजपा की एनडीए सरकार बनाने की बात कहते दिख रहे हैं. उन्होंने जेडीयू के खिलाफ सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं. कई सीटों पर तो भाजपा के बागियों को चिराग ने लोजपा से टिकट देकर जेडीयू के खिलाफ उतारा है. यह चिराग पासवान का पहले चुनाव है, जिसमें अकेले अपने दम पर लड़ रहे हैं. उनका विरोध जेडीयू से है लेकिन भाजपा का वो समर्थन करते हैं.

राम मंदिर की तर्ज पर बिहार में सीता माता मंदिर, चिराग पासवान बोले- सरकार आते ही रखेंगे आधारशिला

चिराग पासवान ने अपनी एक जनसभा में सीतामढ़ी मे सीतामाता का मंदिर बनाने का भी ऐलान किया है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चिराग पासवान ने कहा, "जैसे माता सीता के बिना राम अधूरे हैं, वैसे राम के बिना माता सीता. इसलिए मैं चाहता हूं कि जैसे भव्य राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में हुआ, उससे भी बड़े माता सीता मंदिर का निर्माण सातामढ़ी में हो. इसके पीछे का उद्देश्य-मेरी आस्था और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है. लोजपा की जो अगली सरकार बनेगी उसी में हम मंदिर की आधारशिला रखेंगे." 

वीडियो: बिहार चुनाव : क्यों बिगड़ रही CM नीतीश कुमार की भाषा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BiharAssemblyElections2020, Bihar Election 2020, Chirag Paswan, Bihar Dalit Votes, Chirag Paswan LJP, LJP, Nitish Kumar, Asambhav Nitish
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com