विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2017

जब इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्‍याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए चलाई जीप

इस दौरान वह सागर के खारे पानी को तुरंत शुद्ध करके पीने लायक बनाए जाने वाले प्‍लांट और मशीनों को देखने भी गए.

जब इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्‍याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए चलाई जीप
जीप की सवारी करते पीएम नरेंद्र मोदी और बेंजामिन नेतन्‍याहू.
  • पीएम नरेंद्र मोदी सागर किनारे बसे शहर हाइफा को देखने पहुंचे
  • इस दौरान खारे पानी को शुद्ध करने वाले प्‍लांट को देखने गए
  • इस्राइली पीएम जीप में पीएम मोदी को बैठाकर ले गए
यरुशलम: इस्राइल की यात्रा पर गए पीएम नरेंद्र मोदी सागर किनारे बसे शहर हाइफा को देखने पहुंचे. इस दौरान वह सागर के खारे पानी को तुरंत शुद्ध करके पीने लायक बनाए जाने वाले प्‍लांट और मशीनों को देखने भी गए. इस दौरान जिस जीप पर नंगे पांव वह बैठे, उस जीप को किसी और ने नहीं बल्कि खुद इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्‍याहू ने ड्राइव किया. इस दौरान दोनों ही पीएम नंगे पांव थे. पीएम मोदी ने खारे पानी से तुरंत शोधन किए जाने वाले जल को भी ग्रहण किया. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी गुुरुवार को इस्राइल के हाइफा शहर पहुंचे और यहां शहीद हुए भारतीय जवानों को पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी. दरअसल, पहले विश्वयुद्ध के दौरान हाइफा में भारतीय जवानों ने अपना जौहर दिखाया था. भारतीय जवानों ने तुर्की के खिलाफ लड़ते हुए हाइफ़ा की हिफाजत की थी.

उल्लेखनीय है कि इस्राइल में 23 सितंबर 1918 को यह लड़ाई हुई थी इसलिए इस दिन को हाइफा दिवस के तौर पर मनाया जाता है. प्रथम विश्वयुद्ध के समय भारत की 3 रियासतों मैसूर, जोधपुर और हैदराबाद के सैनिकों को अंग्रेजों की ओर से युद्ध के लिए तुर्की भेजा गया. हैदराबाद रियासत के सैनिक मुस्लिम थे, इसलिए अंग्रेजों ने उन्हें तुर्की के खलीफा के विरुद्ध युद्ध में हिस्सा लेने से रोक दिया. केवल जोधपुर व मैसूर के रणबांकुरों को युद्ध लड़ने का आदेश दिया. हाइफा पर कब्जे के लिए एक तरफ तुर्कों और जर्मनी की सेना थी तो दूसरी तरफ अंग्रेजों की तरफ से हिंदुस्तान की तीन रियासतों की फौज.

यह जीत और अधिक खास थी क्योंकि भारतीय सैनिकों के पास सिर्फ घोड़े की सवारी, लेंस (एक प्रकार का भाला) और तलवारों के हथियार थे. वहीं तुर्की सैनिकों के पास बारूद और मशीनगन थी. फिर भी भारतीय सैनिकों ने उन्हें धूल चटा दी. बस तलवार और भाले-बरछे के साथ ही भारतीय सैनिकों ने उन्हें हरा दिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Modi In Israel, Benjamin Netanyahu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com