विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2023

बेंगलुरु में लड़की से कथित तौर पर चैटिंग करने को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्‍या

डीसीपी ने बताया, "आरोपियों ने शव को लोहित की कार में रखा और बाद में चारमुडीघाट क्षेत्र में फेंक दिया.

बेंगलुरु में लड़की से कथित तौर पर चैटिंग करने को लेकर  युवक की पीट-पीटकर हत्‍या
प्रतीकात्‍मक फोटो
बेंगलुरु:

बेंगलुरु में एक लड़की से कथित तौर पर चैटिंग करने के आरोप में एक 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्‍या कर दी गई.  पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. युवक की हत्‍या से जुड़े मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों के अनुसार, युवक की पहचान गोविंदराजू के तौर पर हुई. डीसीपी नॉर्थ डिवीजन देवराज ने मीडिया को बताया, "आरोपियों की पहचान अनिल, लोहित, भरत और किशोर के तौर पर की गई है. इन्‍हें लड़की से चैंटिंग करने पर 20 वर्षीय युवक की कथित तौर पर हत्‍या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.  "  

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी अनिल ने गोविंदराजू को रविवार को घर से बाहर बुलाया और बाइक पर उसे आंद्राली लेकर गया. बाद में तीन अन्‍य आरोपी उसके साथ शामिल हो गए. इन्‍होंने डंडों से हमला किया जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए. 

डीसीपी ने बताया, "आरोपियों ने शव को लोहित की कार में रखा और बाद में चारमुडीघाट क्षेत्र में फेंक दिया." मामला उस समय प्रकाश में आया जब पीड़‍ित के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और गायब होने की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गई और शक के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. 

ये भी पढ़ें- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru, Youth Killed For Chatting With Girl, Youth Killed In Bengaluru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com