बेंगलुरु में इस साल अगस्त में हुई हिंसा के सिलसिले (Bengaluru Violence) में क्राइम ब्रांच ने जो चार्जशीट दाखिल की है, उसमें शहर के पूर्व मेयर और कांग्रेस नेता संपत राज के सचिव संतोष कुमार का इकबालिया बयान भी है, जिसके मुताबिक कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूति का घर जलवाने में सम्पत राज ने अहम भूमिका निभाई थी.
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट अखंड श्रीनिवास के भांजे नवीन ने किया था, जिसके विधायक के साथ अच्छे संबंध नही थे. इसके बावजूद क्यों अखण्ड श्रीनिवास का घर जलाया गया? इस सवाल का जवाब पुलिस चार्जशीट में मिलता है. इसमें संपत राज के सचिव संतोष कुमार का बयान अहम है. इसमें कहा गया है कि संपत राज 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर पुलकेशीनगर से लड़ना चाहते थे लेकिन अखंड श्रीनिवास मूर्ति के कांग्रेस में आने से संपत राज का मामला लटक गया और उन्होंने सही वक्त पर श्रीनिवास मूर्ति को सबक सिखाने का फैसला किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बयान में कहा गया है, '11 अगस्त को 7 बजे संपत राज ने मुझे कॉल कर अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर और दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने को कहा. मैंने मुजाहिद को कॉल किया और मुजाहिद ने घर और दफ्तर को आग लगा दी. मैंने संपत राज को जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि वो सब कुछ देख रहे हैं. मैं उनको अपनी बाइक पर बिठाकर मौका-ए-वारदात पर भी ले गया.'
यह भी पढ़ें: एचडी कुमारस्वामी ने कहा- बेंगलुरु में कांग्रेस पार्टी की योजना नहीं चलेगी...
अखण्ड श्रीनिवास मूर्ति चाहते हैं कि संपत राज और ज़ाकिर को पार्टी से निकाला जाए, लेकिन कांग्रेस, पार्टी की अंदरूनी लड़ाई को रफा-दफा करने में लगी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है, 'सारे आरोप बेबुनियाद हैं. इनका कोई आधार नहीं है. किसी भी कांग्रेस नेता का इसमें कोई रोल नहीं है. सरकार अपनी कमी छुपाने के लिए कांग्रेस को बदनाम कर रही है.'
कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डॉ अश्वत्थ नारायण ने कहा, 'अखंड श्रीनिवास मूर्ति जो कि कांग्रेस के विधायक हैं, उन्होंने खुद ही अपने ही पार्टी के लोगों पर आरोप लगा रहे हैं इसमें हमारा क्या रोल है जांच होने दीजिए सब साफ हो जाएगा.'
अब कांग्रेस दुविधा में है कि करें तो क्या करें, क्योंकि जिस विधायक का घर जला है, वह कांग्रेस का है और वह खुद ही कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है. ऊपर से राज्य में उपचुनाव होने वाले हैं. ऐसे में कांग्रेस की मुश्किल और भी ज्यादा बढ़ गई है.
Video: बेंगलुरु: आपत्तिजनक पोस्ट पर हिंसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं