मुंबई पुलिस ने आंगड़िया कारोबारियों (Angadia extortion case) से वसूली मामले में चार्जशीट दायर की है. मुंबई क्राइम ब्रांच की मुंबई क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) यूनिट ने इस मामले में तकरीबन 1100 पन्नों की चार्जशीट दायर की है. चार्जशीट में क़रीब 70 लोगों के बयान दर्ज हैं. जिनमे कुछ आंगड़िया कारोबारी और पुलिसकर्मी के बयान भी हैं. वहीं आंगड़िया वूसली मामले में IPS अधिकारी सौरभ त्रिपाठी अब भी फरार हैं. IPS सौरभ त्रिपाठी पर आंगड़िया कारोबारियों से हप्ता मांगने का आरोप है. इस मामले में पुलिस ने सौरभ त्रिपाठी के पिता को भी फरार आरोपी बताया है. वसूली के इस मामले में मुंबई क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने अभी तक 5 लोगों को गिरफ़्तार किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या है पूरा मामला
IPS अधिकारी सौरभ त्रिपाठी पर आरोप है कि ज़ोन-2 के DCP रहते हुए उन्होंने वसूली की थी. उस दौरान उन्होंने आंगड़िया व्यापारियों से 10 लाख रुपये हर महीने हप्ता के रूप में मांगे थे. वसूली से तंग आकर आंगड़िया व्यापारियों ने पुलिस में इसकी शिकायत की थी. दर्ज की गई शिकायत में कहा गया था कि , आरोपी अधिकारी ने दिसंबर में कई मौकों पर आयकर विभाग को उनकी नकदी की आवाजाही और कारोबारी गतिविधियों के बारे में सूचना देने की धमकी देकर उनसे कथित तौर पर धन की वसूली की थी. शिकायत के बाद मार्च महीने में महाराष्ट्र सरकार ने आरोपी पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सौरभ त्रिपाठी को निलंबित कर दिया था. जिसके बाद से ये फरार हैं. इनकी तलाश की जा रही है. लेकिन अभी तक इनका कुछ पता नहीं चल सका है.
VIDEO: UP : लाउडस्पीकर की आवाज धार्मिक परिसरों तक ही सीमित रहे - CM योगी आदित्यनाथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं