विज्ञापन

बंगाल चुनाव के बीच PM मोदी ने हुगली नदी में की नाव की सवारी, नाविकों से भी मिले; देखें तस्‍वीरें

बंगाल चुनाव में पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है. अब दूसरे चरण वाली सीटों के लिए प्रचार अभियान तेज है. इस बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुगली नदी में नाव की सवारी करते नजर आए. इसकी उन्होंने तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की है.

बंगाल चुनाव के बीच PM मोदी ने हुगली नदी में की नाव की सवारी, नाविकों से भी मिले; देखें तस्‍वीरें
हुगली नदी में हाथों में कैमरा लिए नाव की सवारी करते पीएम मोदी.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुगली नदी में नाव की सवारी करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं.
  • पीएम मोदी ने गंगा को बंगाल की आत्मा बताया और उसके पवित्र जल की शाश्वत भावना को रेखांकित किया.
  • उन्होंने कोलकाता में हुगली नदी के तट पर समय बिताकर मां गंगा के प्रति आभार व्यक्त किया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हुगली:

झालमुढ़ी के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में नाव की सवारी करते नजर आए. पीएम मोदी ने शुक्रवार को हुगली में नाव की सवारी की है. पीएम मोदी खुद सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी पोस्ट की है. इस दौरान पीएम मोदी ने खुद से फोटोग्राफी भी की. तस्वीरों में पीएम मोदी नाव में हाथ में कैमरा लिए नजर आ रहे हैं. PM मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर हुगली में नाव की सवारी वाली तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- हर बंगाली के लिए गंगा का एक बहुत ही खास स्थान है. कोई कह सकता है कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है. इसका पवित्र जल एक पूरी सभ्यता की शाश्वत भावना को अपने साथ समेटे हुए है.

हुगली नदी में नाव की सवारी वाली तस्वीरों के साथ शुक्रवार सुबह पीएम मोदी ने एक्स पर तीन पोस्ट किए. जिसमें वो हाथों में कैमरा लिए नाव की सवारी करते तो दिख ही रहे हैं, साथ ही लोगों से भी घिरे नजर आए.   

Latest and Breaking News on NDTV

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने आगे लिखा- आज सुबह कोलकाता में मैंने हुगली नदी के तट पर कुछ समय बिताया—यह माँ गंगा के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर था.

Latest and Breaking News on NDTV

एक्स पोस्ट में पीएम मोदी ने आगे लिखा- साथ ही, मुझे वहां नाव चलाने वालों से मिलने का भी अवसर मिला, जिनकी कड़ी मेहनत करने की प्रवृत्ति सचमुच सराहनीय है; और मैं वहाँ सुबह सैर करने वालों से भी मिला. हुगली के तट पर, मैंने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली लोगों की समृद्धि के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया.

Latest and Breaking News on NDTV

मालूम हो कि बंगाल में पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ 92.66 फीसदी वोटिंग हुई है. अब राज्य में दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है. जिसके लिए चुनाव प्रचार तेज है. इस बीच पीएम मोदी ने शुक्रवार को हुगली में नाव की सवारी की. इससे पहले PM मोदी ने बंगाल में झालमुढ़ी का स्वाद चखा था. झाड़ग्राम में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी अचानक झालमुड़ी की दुकान पर पहुंचे थे. 

यह भी पढ़ें - बंगाल के झाड़ग्राम में चुनावी रैली के बाद झालमुड़ी की दुकान पर रुके PM मोदी, देखें VIDEO 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com