- पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बन चुकी है, शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.
- शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सरकार महिलाओं को तीन हजार रुपए और नौकरी के वादे पूरे करेगी.
- बीजेपी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा स्क्वाड और महिला बटालियन बनाने का वादा कर चुकी है.
BJP Govt Action Plan: बंगाल में बीजेपी की सरकार बन गई है. शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 5 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "यह दिन देश और पश्चिम बंगाल दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री की इच्छा थी कि नई सरकार रविंद्र जयंती के दिन अपना कार्यकाल शुरू करे. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गुरु रवींद्रनाथ को प्रणाम करते हुए शपथ ग्रहण किया. मेरा सरकारी कार्य जोरासांको से गुरु को प्रणाम करके शुरू हुआ है."
शुभेंदु के शपथ ग्रहण के बाद अब बंगाल में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार शुरू हो गई है. जिसके पास चुनाव प्रचार के दौरन किए गए वादों को पूरा करने की चुनौती रहेगी. इन चुनौतियों का बीजेपी सरकार कैसे सामना करेगी, यह तो आने वाला वक्त बताएगा.
#WATCH कोलकाता | पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "यह दिन देश और पश्चिम बंगाल दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री की इच्छा थी कि नई सरकार रवींद्र जयंती के दिन अपना कार्यकाल शुरू करे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गुरु रवींद्रनाथ को प्रणाम करते हुए शपथ… pic.twitter.com/Twkpu6IJ4l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
3 हजार रुपए और नौकरी दोनों वादे पूरे करेगी सरकारः शुभेंदु
NDTV के एडिटर इन चीफ राहुल कंवल के साथ खास प्रोग्राम 'वॉक द टॉक' में शुभेंदु अधिकारी ने बीजेपी सरकार की प्राथमिकताओं पर बात की थी. महिला सुरक्षा और बीजेपी घोषणा पत्र में महिलाओं को 3 हजार रुपए देने से जुड़े सवाल पर शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "इन महिलाओं की दो ही मांग है. शिक्षित बच्चों को नौकरी और महिलाओं को सुरक्षा. बीजेपी ये दोनों वादे पूरे करेगी."
एक भी रेपिस्ट खुलेआम सड़क पर नहीं उतरेगाः शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "आरजी कर बड़ा मुद्दा है, संदेशखाली बड़ा मुद्दा है. दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज बड़ा मुद्दा है. ये सरकार रेपिस्ट को सुरक्षा देता है. मुख्यमंत्री कहती है कि शाम होने के बाद महिलाएं बाहर न निकले. BJP ने दुर्गा स्क्वाड बनाने का वादा किया है. महिला बटेलियन का वादा किया है."
बीजेपी नेता ने आगे कहा कि मैं बोल रहा हूं बंगाल में एक भी रेपिस्ट खुलेआम सड़क पर नहीं रहेगा. उस पर कानूनी तरीके से जो करना होगा वह होगा. माताओं-बहनों की सुरक्षा के लिए जो भी करना होगा, वह बीजेपी सरकार करेगी.

बंगाल में BJP सरकार आई तो मुस्लिमों को क्या संदेश?
बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है तो मुस्लिम समुदाय को क्या संदेश होगा, इस सवाल पर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पीएम मोदी ने साफ कहा है कि सबका साथ, सबका विकास. हर भारतीय चाहे हिंदु हो या मुसलमान, चाहे बीजेपी का हो या टीएमसी का, सबके लिए बराबर काम होगा.
शुभेंदु अधिकारी ने इस वॉक द टॉक प्रोग्राम में साफ कहा था कि प्रधानमंत्री ने खुद इसकी गारंटी दी है. बंगाल का गौरव वापस लाने की गारंटी दी है. 21 राज्यों में हमारी सरकार इसकी गवाह है. उन्होने कहा कि हमारी लड़ाई बांग्लादेशी घुसपैठिया, रोहिंग्याओं के खिलाफ है.
यह भी पढ़ें - शुभेंदु के शपथग्रहण पर कोलकाता में BJP वर्कर्स का जोश हाई, किसी ने आपबीती सुनाई तो कोई बोला ‘अपना टाइम आ गया'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं