- बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ, दो चरणों में संयुक्त मतदान प्रतिशत 92.47 फीसदी रहा.
- Axis My India ने बंगाल चुनाव का एग्जिट पोल जारी नहीं करने का फैसला किया, क्योंकि अधिकांश वोटर चुप्पी साधे हैं.
- एक्सिस माय इंडिया के MD प्रदीप गुप्ता ने बताया कि करीब 60 से 70 फीसदी वोटरों ने मतदान के बाद अपनी पसंद छुपाई.
Axis My India Bengal Exit poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हो चुकी है. अब इंतजार नतीजों का है. EVM के लॉक तो 4 मई को खुलेंगे, लेकिन वोटरों के 'मन की बात' भांपने वाली सबसे विश्वासी एजेंसियों में से एक एक्सिस माय इंडिया अपना एग्जिट पोल जारी नहीं करने जा रहा है. पहले यह खबर सामने आई थी कि एक्सिस माय इंडिया आज शाम 5 बजे अपना डाटा जारी करेगा. लेकिन अब एक्सिस माय इंडिया के MD प्रदीप गुप्ता ने कहा कि वो अपना एग्जिट पोल जारी नहीं करेगा.
दरअसल एक्सिस माय इंडिया के एमडी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि बंगाल के ज्यादातर वोटरों ने चुप्पी साध रखी है. ऐसे में किसी तरह का आंकड़ा जारी करना सही नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि जब वोटर ही कुछ बोलने को तैयार नहीं है तो हमलोग कैसे कोई डाटा जारी कर सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कोई डाटा जारी कर हम अपनी छवि को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते.
🔴 #BREAKING | AXIS का बंगाल पर EXIT POLL नहीं आएगा#WestBengalElection pic.twitter.com/otP7GgUTg3
— NDTV India (@ndtvindia) April 30, 2026
एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल नहीं आएगा
दरअसल एक्सिस माय इंडिया ने पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल के आंकड़े जारी नहीं करने का फैसला किया है. वो अपने इस फैसले के बारे में विस्तार से बताएंगे. MD प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बंगाल का एग्जिट पोल जारी नहीं करने की मुख्य वजह है कि सर्वे के प्रतिभागियों में करीब 60 फीसदी लोगों ने यह नहीं बताया कि उन्होंने किसे वोट किया है. लिहाजा ये निर्णय लिया गया है.
MD ने बताया- 60-70 फीसदी वोटरों ने साध ली चुप्पी
Axis My India के एमडी प्रदीप गुप्ता ने अपना एग्जिट पोल जारी नहीं करने की वजह बताते हुए NDTV से कहा, "पहले चरण की वोटिंग के बाद जब हमारी टीम ने लोगों से बात करने की कोशिश की तो 60 से 70 प्रतिशत लोगों ने चुप्पी साध ली. लोग हां-हूं कहने को भी तैयार नहीं थे. इसे भय का माहौल कह लीजिए या सुगबुगाह."
#ExitPollOnNDTV | बंगाल में Axis My India ने क्यों नहीं जारी किया Exit Poll, प्रदीप गुप्ता ने बताया#WestBengalElection | #TamilNaduElection | @rahulkanwal | @AxisMyIndia | @PradeepGuptaAMI pic.twitter.com/EOKJvTVLu6
— NDTV India (@ndtvindia) April 30, 2026
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में हुई है रिकॉर्डतोड़ वोटिंग
बंगाल में इस बार बंपर वोटिंग हुई है. दूसरे चरण में 91.66 फीसदी मतदान हुआ. पुरुष 91.07, महिला 92.8 और थर्ड जेंडर के 91.28 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया. हालांकि इस आंकड़े में बदलाव हो सकता है. वहीं, पहले चरण में 93.19 फीसदी मतदान हुआ था. दोनों चरणों का संयुक्त मतदान प्रतिशत 92.47 फीसदी रहा है. इससे पहले बंगाल में सबसे अधिक 84.72 फीसदी मतदान विधानसभा चुनाव 2011 में हुआ था.

बंगाल चुनाव पर अलग-अलग सर्वे एजेंसियों का एग्जिट पोल
- जनमत सर्वेक्षण ने बीजेपी को 80-90 सीटें तो टीएमसी को 195-205 सीटें मिलने की बात कही है.
- प्रजा पोल के एग्जिट पोल में बीजेपी प्लस को 178 से 208 सीटें तो टीएमसी को 85 से 110 सीटें मिलने की बात कही गई है.
- जेवीसी ने बीजेपी को 138-159 तो टीएमसी को 131 से 152 का स्कोर दिया है.
- पीपल पल्स ने बीजेपी को 95 से 110 सीटें तो टीएमसी को 177 से 187 सीटें मिलने की बात कही है.
- NDTV पोल ऑफ पोल्स में बंगाल में बीजेपी को 137 तो टीएमसी को 151 सीटें मिलने की बात कही गई है.
यह भी पढ़ें - NDTV Poll of Polls: असम-पुडुचेरी में सत्ता बरकरार, केरल-तमिलनाडु में बदलाव की बयार... बंगाल में सस्पेंस का खेला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं