कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की ओर से घोषित ‘10 गारंटी' का उल्लेख करते हुए बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी यह गारंटी दे रही है कि राज्य में सरकार बनने के बाद जनता की समस्याओं का समाधान होगा. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया तथा आने वाले समय में जिस-जिस राज्य में सरकार बनेगी वहां भी वादे पूरे किए जाएंगे.
राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश के लोगों की समस्याओं का समाधान अब कांग्रेस पार्टी की ‘गारंटी' है. कांग्रेस हमेशा जनता की भलाई और उनके विकास के मुद्दों पर बात करती है और इस गारंटी कार्ड में भी हमने हिमाचल की जनता के मुद्दों को गांव-गांव जा कर टटोला, स्थानीय लोगों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी और फ़िर उनका हल निकालते हुए ये ‘गारंटी कार्ड' तैयार किया है.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हिमाचल प्रदेश की जनता को कांग्रेस ने दिए 10 गारंटी
राहुल गांधी के अनुसार, कांग्रेस की तरफ से इसमें मुख्य रूप से 10 बातों की गारंटी दी जा रही है.
1.इनमें पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना
2.महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे
3.300 यूनिट बिजली मुफ्त
4. युवाओं को प्रतिवर्ष 5 लाख रोज़गार दिए जाएंगे.
5.फसलों और फलों के सही दाम,
6.युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये का स्टार्ट-अप फंड होगा
7.मोबाइल क्लीनिक की मदद से हर गांव को स्वास्थ्य सुविदा मुहैय्या की जाएगी.
8. हरेक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 4 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले जाएंगे.
9.कांग्रेस की सरकार द्वारा हर रोज़ गाय-भैंस पालकों से 10 लीटर दूध की खरीद
10.छत्तीसगढ़ की तर्ज पर 2 रुपये प्रति किलोग्राम गोबर की खरीद की गारंटी शामिल है.
देवभूमि से कांग्रेस का #HimachalKaSankalp
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 31, 2022
- पुरानी पेंशन स्कीम बहाल
- महिलाओं को प्रति माह ₹1500
- 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली
- युवाओं के लिए 5 लाख रोज़गार
- ₹680 करोड़ का स्टार्ट-अप फंड
राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह हम अपने वादे निभाएंगे। मिलकर हिमाचल को फ़िर से आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हमने जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया. आने वाले समय में जिस-जिस राज्य में हमारी सरकार बनेगी हम अपने वादे पूरे करेंगे. इस गारंटी कार्ड को ध्यान से पढ़ें, अपने भविष्य के बारे में सोचें और सोच-समझ कर फैसला करें. हिमाचल की जनता और कांग्रेस पार्टी मिलकर हिमाचल प्रदेश को फ़िर से आगे बढ़ाएंगे.''
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस पार्टी देवभूमि हिमाचल की जनता के असल मुद्दों से जुड़ी 10 गारंटी प्रदेश के लोगों को समर्पित कर रही है. प्रदेश के लोग चाहते हैं कि इन मुद्दों पर काम करने की ठोस बात हो. कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों पर काम व प्रदेश के विकास का संकल्प लेती है.''
कांग्रेस पार्टी देवभूमि हिमाचल की जनता के असल मुद्दों से जुड़ी 10 गारंटी प्रदेश के लोगों को समर्पित कर रही है। प्रदेश के लोग चाहते हैं कि इन मुद्दों पर काम करने की ठोस बात हो।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 31, 2022
कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों पर काम व प्रदेश के विकास का संकल्प लेती है।#HimachalKaSankalp pic.twitter.com/fO1LwgfSWl
हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं