विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2021

मार्च में 11 दिन बैंक रहेंगे बंद, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

Bank Holidays: मार्च में कुल पांच त्योहारी छुट्टियां पड़ेंगी. इसके अलावा बैंक महीने में चार रविवार और दो शनिवार को बंद रहेंगे. इसका मतलब बैंकों में कुल 11 दिन कोई काम-काज नहीं होगा. हां, लेकिन हर राज्य में छुट्टियों का गणित अलग हो सकता है.

मार्च में 11 दिन बैंक रहेंगे बंद, पहले ही निपटा लें जरूरी काम
Bank Holidays in March: मार्च, 2021 में बैंकों के लिए कुल 11 छुट्टियां बन रही हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

मार्च का महीना शुरू होने वाला है. ऐसे में एक बार यह जानना जरूरी है कि अगले महीने बैंक कितने दिनों के लिए बंद रहेंगे, ताकि अगर आपको बैंक का कोई काम-काज हो तो आप पहले से ही तैयार रह सकें. केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर में बताया गया है कि मार्च और साल के बाकी महीनों में कितने दिनों के लिए बैंक छुट्टी पर रहेंगे.

अगर मार्च की देखें तो इस महीने कुल पांच त्योहारी छुट्टियां पड़ेंगी. इसके अलावा बैंक महीने में चार रविवार और दो शनिवार को बंद रहेंगे. इसका मतलब बैंकों में कुल 11 दिन कोई काम-काज नहीं होगा. 

हां, यह बता दें कि हर राज्य में छुट्टियां कुछ अलग हो सकती हैं क्योंकि कुछ राज्यों में कुछ त्योहार नहीं मनाए जाते, तो वहां उसके लिए छुट्टियां नहीं होतीं. वहीं कुछ बैंक, कुछ छुट्टियां नहीं मनाते.

दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज लगभग तैयार, रेल मंत्री ने एफिल टॉवर से भी ऊंचे ब्रिज का फोटो किया शेयर

मार्च में कब-कब रहेगी छुट्टी?

5 मार्च - मिजोरम में चापचर कुट त्योहार के चलते यहां बैंक बंद रहेंगे.

11 मार्च: इस दिन महाशिवरात्रि है, जो अधिकतर राज्यों में मनाई जाती है. इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे.

13 मार्च: दूसरा शनिवार है. बैंक बंद रहते हैं. 

22 मार्च: बिहार दिवस के चलते, बिहार में बैंक बंद रहेंगे.

27 मार्च: चौथे शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे.

29, 30 मार्च: होली के चलते बैंक बंद रहेंगे.

15 मार्च से नौ बैंकों के कर्मचारी संगठनों के निकाय की ओर से दो पब्लिक सेक्टर के बैंकों के निजीकरण के सरकार के प्रस्ताव के खिलाफ दो दिनों के हड़ताल की घोषणा की गई है, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि बैंक उस दिन बंद रहेंगे या नहीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Holidays In March 2021, Bank Holidays In 2021, March Bank Holidays
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com