विज्ञापन

Bank Holiday Today: आज 26 मार्च को रामनवमी पर आपके शहर में बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले फटाफट चेक करें RBI की पूरी हॉलिडे लिस्ट

Bank Holidays in March 2026: मार्च का आखिरी हफ्ते में त्योहारों और वीकेंड की वजह से लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं.बैंक जाने से पहले हमेशा आरबीआई की ऑफिशियल हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें.

Bank Holiday Today: आज 26 मार्च को रामनवमी पर आपके शहर में बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले फटाफट चेक करें RBI की पूरी हॉलिडे लिस्ट
Bank Holiday on Ram Navami 2026: रामनवमी पर आज और कल बैंक बंद हैं या खुले? देखें 26 और 27 मार्च की पूरी हॉलिडे लिस्ट
नई दिल्ली:

Bank Holiday on March 26, 2026: अगर आप आज यानी गुरुवार, 26 मार्च 2026 को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह जान लेना बहुत जरूरी है कि आपके शहर में आज बैंक खुला है या नहीं? आज, 26 मार्च 2026 को देश में रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है. यही वजह है कि सुबह होते ही बहुत से लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यही आ रहा है कि आज बैंक खुला है या बंद? क्या आज बैंक जाकर जरूरी काम निपटाए जा सकते हैं? किसी को चेक जमा करना है तो किसी को कैश निकालना है, लेकिन बैंकिंग से जुड़े किसी भी काम के लिए घर से निकलने से पहले यह जान लेना बहुत जरूरी है कि आपके शहर में आज बैंक की ब्रांच खुली है या नहीं?

बता दें कि रामनवमी के मौके पर देश के कई हिस्सों में आज बैंकों में ताला लटका रहने वाला है. चूंकि देश में बैंकों की छुट्टियां राज्यों के स्थानीय त्योहारों के आधार पर तय होती हैं, इसलिए यह जरूरी नहीं कि अगर एक शहर में बैंक बंद है, तो दूसरे में भी छुट्टी हो.ऐसे में जान लें कि RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के हिसाब से रामनवमी के मौके पर कब-कब और कहां-कहां बैंक बंद रहने वाले हैं.बिना जानकारी के बैंक जाने पर आपको वहां ताला लटका मिल सकता है और आपके जरूरी काम अटक सकते हैं. 

आइए, आपको बताते हैं कि आज आपके शहर में बैंक खुला है या नहीं है और आने वाले दिनों में कब-कब बैंकों की छुट्टियां  रहने वाली हैं ताकि आपको कोई परेशानी न हो.

Today Bank Holiday: आज 26 मार्च को कहां-कहां बैंक बंद हैं?

अगर आप इन शहरों में रहते हैं, तो आज बैंक की ब्रांच जाकर कोई भी काम नहीं हो पाएगा. रामनवमी के अवसर पर आज मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, मुंबई, नागपुर, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे. अगर आप इन राज्यों में रहते हैं, तो आज ब्रांच जाकर काम नहीं हो पाएगा. हालांकि, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जम्मू, कोच्चि और श्रीनगर जैसे शहरों में आज बैंक खुले रहेंगे.

कल 27 मार्च को भी इन शहरों में रहेगी बैंकों की छुट्टी, देखें लिस्ट

रामनवमी का उत्साह कुछ राज्यों में कल यानी शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को भी देखने को मिलेगा. आरबीआई (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, कल हैदराबाद, पटना, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी कल छुट्टी रहेगी.

मार्च के आखिरी हफ्ते में बैंकों में लगातार छुट्टियों की भरमार

मार्च का आखिरी हफ्ते में त्योहारों और वीकेंड की वजह से लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं:

  • 26 मार्च (गुरुवार): रामनवमी के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 27 मार्च (शुक्रवार): रामनवमी/चैत्र दशैं के मौके पर कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 28 मार्च (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार की  वजह से पूरे देश में बैंक बंदरहेंगे.
  • 29 मार्च (रविवार): वीकेंड की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 31 मार्च (मंगलवार): महावीर जयंती  के चलते कुछ राज्यों में छुट्टी रहेगी.

क्या ऑनलाइन बैंकिंग और ATM चालू रहेंगे?

राहत की बात यह है कि भले ही बैंक की ब्रांच बंद हो, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी. आप अपने मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए UPI, NEFT, और RTGS जैसे ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. इसके अलावा ATM से कैश निकालना, बिल पेमेंट और बैलेंस चेक जैसी सुविधाएं भी हमेशा की तरह काम करती रहेंगी.

बैंकों की लंबी छुट्टियों की वजह से ब्रांच में भीड़ बढ़ सकती है और चेक क्लियरेंस जैसे कामों में देरी हो सकती है. इसलिए, किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए अपने बैंकिंग टास्क को एडवांस में प्लान करें. बैंक जाने से पहले हमेशा आरबीआई की ऑफिशियल हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com