विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2011

अमिताभ को मिले 'भारत रत्न' : बाल ठाकरे

Mumbai: शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने शनिवार को मांग की कि बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में लिखे सम्पादकीय में कहा है, अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के अंतिम शहंशाह हैं। बहुत से देशों में लोग यह नहीं जानते कि भारत का राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री कौन है, लेकिन वे बच्चन को जानते हैं। उन्होंने कहा, वह भारत के असली रत्न हैं, जिन्होंने देश को बहुत ख्याति दिलाई। वह भारत रत्न के वास्तविक हकदार हैं। ठाकरे ने अमिताभ की तारीफें करते हुए कहा कि कुछ समय पहले भारत रत्न से सम्मानित स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने भी इस सम्मान के लिए अमिताभ के नाम का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि अमिताभ भारत रत्न के उतने ही हकदार हैं, जितने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, लेकिन केंद्र सरकार और कांग्रेस बच्चन व गांधी परिवार के तनावपूर्ण रिश्तों के चलते उनकी अनदेखी कर रही है। मुंबई से कांग्रेस सांसद संजय निरूपम द्वारा यहां मराठी बनाम उत्तर भारतीय बहस को शुरू करने के बाद ठाकरे की इस टिप्पणी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निरूपम ने 24 अक्टूबर को कहा था, हम मुंबई पर बोझ नहीं हैं। यदि उत्तर भारतीय एक दिन का भी अवकाश ले लें, तो व्यवहारिक रूप में मुंबई की गति ठप हो जाएगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
PM मोदी जन्मदिन विशेष: जब नरेंद्र मोदी ने मां से नजदीकियों और अपने बचपन को याद कर सबको कर दिया था भावुक
अमिताभ को मिले 'भारत रत्न' : बाल ठाकरे
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Next Article
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com