बिहार में इस बार भी बकरीद हर्ष, उल्लास के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया. ईदगाह में जगह कम पड़ने पर सड़कों पर भी नमाज पढ़ी गई. न तो कुर्बानी और नमाज को लेकर किच - किच हुई, न ही कोई विवादित बयान आया. प्रदेश के किसी हिस्से से तनाव, हिंसा जैसी खबरें नहीं आई. प्रशासनिक चुस्ती का असर दिखा. सभी जिलों में सुरक्षा चाक - चौबंद रही, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी हुई। दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में अकीदतमंदों ने गाय को राष्ट्रीय पशु तक बनाने की मांग की. जहानाबाद में नमाजियों की संख्या बढ़ने पर सड़क पर नमाज अदा की गई.
कुर्बानी पर कोई निर्देश नहीं
मुख्य सचिव ने बुधवार को कानून व्यवस्था के लिहाज से बैठक की, फ्लैग मार्च के निर्देश दिए गए लेकिन नमाज और कुर्बानी कैसे हो इसके लिए कोई निर्देश नहीं दिए गए. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुबह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से ईद की मुबारकबाद दी.

ईदगाह में कम जगह तो में सड़क पर पढ़ी गई नमाज
जहानाबाद में गया - पटना मुख्य मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज पढ़ी गई. दरअसल, जहानाबाद में ईदगाह का एरिया छोटा है. यहां बड़ी संख्या में लोग जुटे. प्रशासन ने संभावित भीड़ को देखकर पहले ही तैयारी की हुई थी. इस सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर नमाज के लिए जगह बनाई गई. पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर यह सुनिश्चित किया कि लोग बिना किसी परेशानी के नमाज पढ़ पाएं. पटना में स्टेशन के पास जामा मस्जिद में के बाहर भी लोगों ने नमाज पढ़ी.
मुजफ्फरपुर, दरभंगा में पोस्टर लेकर गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग
दरभंगा और मुजफ्फरपुर में लोग गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग करने वाले पोस्टर लेकर नमाज पढ़ने आए. RJD के विधान पार्षद कारी शोएब ने मुजफ्फरपुर में कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, अगर नहीं किया जाता है तो हम आंदोलन करेंगे.
सुशासन के साथ भाजपा का मॉडल लागू कर रहे सम्राट
बिहार के वरिष्ठ पत्रकार रवि उपाध्याय कहते हैं कि सम्राट चौधरी अभी फूंक, फूंक कर कदम रख रहे हैं। वे कभी कम्युनल नेचर के नहीं रहे हैं. मूल रूप से भाजपाई भी नहीं हैं, इसलिए मुख्यमंत्री चुनते समय उनका विरोध भी हुआ था. सम्राट चौधरी बुलडोजर और एनकाउंटर के जरिए योगी मॉडल की तर्ज पर एक्शन ले रहे हैं. लेकिन ईद, बकरीद जैसे त्यौहार पर शांति बनाए रखने को प्राथमिकता दे रहे हैं ताकि सुशासन का मॉडल दिखे.
यह भी पढ़ें: नूंह में ईद की नमाज के बाद दो गुटों में हिंसक झड़प, गर्भवती महिला समेत कई लोग घायल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं