विज्ञापन

निर्धारित जगहों पर नमाज की अपील, कई इलाकों में फ्लैग मार्च, उत्तर प्रदेश, मुंबई, दिल्ली में बकरीद पर कैसी सुरक्षा व्यवस्था, जानें

Bakrid Security Arrangements News: बकरीद को लेकर उत्तर प्रदेश से लेकर राजधानी दिल्ली तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है. लोगों से निर्धारित जगहों पर ही नमाज अदा करने की अपील की गई है.

निर्धारित जगहों पर नमाज की अपील, कई इलाकों में फ्लैग मार्च, उत्तर प्रदेश, मुंबई, दिल्ली में बकरीद पर कैसी सुरक्षा व्यवस्था, जानें
बकरीद पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुंबई में सुरक्षा के सख्त इंतजाम
  • देशभर में गुरुवार को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा
  • उत्तर प्रदेश, मुंबई से लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के सख्त इंतजाम
  • यूपी में लोगों से निर्धारित जगहों पर ही नमाज पढ़ने की अपील की गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

देश के कई हिस्सों में गुरुवार बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा. इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से लेकर उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली में प्रशासन कई इलाकों में फ्लैग मार्च कर रहा है. मुंबई में बकरीद से पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है. एंटॉप हिल और वडाला टीटी इलाके में पुलिस ने मार्च किया है. पुलिस ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. उत्तर प्रदेश के भी संवेदनशील इलाकों में प्रशासन लगातार गश्त कर रहा है. राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले कहा था कि सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी. उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वो शिफ्ट में नमाज पढ़े. मौलाना खालिद राशिद फिरंगी ने भी लोगों से ईदगाह में ही नमाज पढ़ने की अपील की है. 

मुंबई में एक्शन में प्रशासन 

मुंबई के मीरा रोड के पास स्टेट क्लस्टर-1 में बकरीद से पहले बड़ा बवाल मचा था. आरोप था कि यहां बकरीद के लिए सोसायटी में बकरे लाए जा रहे थे. इसके बाद यहां रहने वाले निवासियों ने इसका विरोध किया. सोमवार को 25 बकरे लाकर यहां के अस्थायी शेड में रखे गए थे. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और कहा कि सोसायटी में बिना किसी आधिकारिक मीटिंग की ये तैयारी की जा रही है. इसके बाद यहां के बीजेपी नेताओं और हिंदू संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. विरोध को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हुआ और सोसायटी में कुर्बानी पर रोक लगा दी गई. 

मुंबई के घाटकोपर के सागर पार्क सोसायटी में भी एक शख्स कुर्बानी के लिए बकरा लाया था. इसके बाद वहां स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया. बाद में पुलिस के एक्शन में आने के बाद शख्स बकरा को लेकर बाहर चला गया. उसने कहा कि बीएमसी ने हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में कुर्बानी की इजाजत नहीं दी है. तो वो दूसरी जगह पर कुर्बानी देंगे. 

यूपी में मौलाना फिरंगी महली की अपील 

बकरीद पर उत्तर प्रदेश में मौलाना खालिद राशिद फिरंगी महली ने कहा कि ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा की जाएगी. सड़कों पर नमाज नहीं अदा की जाती है. उन्होंने कहा कि इस्लामिक सेंटर ने जो कुर्बानी के सिलसिले में आदेश जारी किया है उसी के तहत कुर्बानी दी जाए. उन्होंने लोगों से अपील की कि गर्मी में सुबह जल्द से जल्द नमाजी आ जाएं. उन्होंने लोगों से सड़कों पर नमाज न पढ़ने और खुले में कुर्बानी न करने कि अपील की. उधर, हापुड़ में बकरा ईद को लेकर पुलिस -प्रशासन अलर्ट, सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने की अपील की है. ईदगाह कमेटी ने मुस्लिम इलाकों में लगाए बैनर, चारदीवारी के अंदर होगी नमाज. 

यूपी के कई जिलों में सख्ती 

शाहजहांपुर में बकरीद को लेकर पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च, शांति पूर्ण ढंग से मनाने की अपील. शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद शाहजहांपुर की पुलिस और जिला प्रशासन ने कसी कमर. शाहजहांपुर में बकरीद (ईद-उल-अज़हा) को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस बल द्वारा संवेदनशील इलाकों और प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना है.मुरादाबाद नगर निगम ने बकरीद को लेकर अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. नगर निगम का दावा है कि त्योहार के दौरान शहर में सफाई, पेयजल और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी. नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि शासन और प्रशासन की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन कराया जा रहा है. ईद के दौरान व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए पूरे नगर निगम क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक सेक्टर में अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है.

कई इलाकों में ड्रोन से नजर

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में बकरीद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में है. जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एएसपी ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की है. संवेदनशील और अति-संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद है और उपद्रवियों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है.

दिल्ली में भी सरकार का आदेश 

इस बार बकरीद पर दिल्ली सरकार ने फरमान जारी किया है कि सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी नहीं होगी और जो जगह मुकर्रर की गई है वहीं कुर्बानी दी जाएगी. उधर, दिल्ली पुलिस ने भी सभी समुदायों से बकरीद को लेकर मीटिंग कर चुकी है. त्योहार के दौरान माहौल न बिगड़े इसके लिए पुलिस प्रशासन चौकस है. जामा मस्जिद इलाके में डीसीपी (सेंट्रल) रोहित राजबीर सिंह ने फ्लैग मार्च किया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com