लालकृष्ण आडवाणी से मिले योगी आदित्यनाथ
- लालकृष्ण आडवाणी से गेस्ट हाउस में मिले योगी आदित्यनाथ
- फूलों का गुलदस्ता देकर किया स्वागत
- बाबरी केस में पेशी के लिए लखनऊ आए हैं लालकृष्ण आडवाणी
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की. आडवाणी अयोध्या मामले की सुनवाई के सिलसिले में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होने यहां आए हैं. विशेष अदालत के लिए रवाना होने से पहले आडवाणी राजधानी के वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. योगी, आडवाणी के आने से पहले ही गेस्ट हाउस पहुंच गए थे. राज्य के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्होंने वहीं आडवाणी के आने का इंतजार किया.
उल्लेखनीय है कि बाबरी मामले की सुनवाई कर रही विशेष सीबीआई अदालत के सामने लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी समेत कई बड़े नेता पेश होंगे. जहां उन पर बाबरी विध्वंस मामले में आरोप तय किए जाएंगे. इनके ऊपर बाबरी मस्जिद गिराने की साजिश करने, दो धर्मों के लोगों के बीच दुश्मनी पैदा करने, धार्मिक भावनाएं भड़काने, राष्ट्रीय एकता को तोड़ने के आरोप हैं. पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने अपने फ़ैसले में कहा था कि बाबरी मस्जिद गिराने की आपराधिक साज़िश करने का मुकदमा आडवाणी, जोशी के खिलाफ लखनऊ की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में चलेगा.
(इनपुट्स भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Babari Case, Yogi Adityanath, Lal Krishna Advani