विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2020

JNU विवाद के बीच रामदेव बोले- दीपिका पादुकोण को चाहिए मेरे जैसा सलाहकार, 'आजादी' के नारों पर कही ये बात...

रामदेव ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, "एक अभिनेता के रूप में दीपिका की दक्षता एक अलग तरह का खेल है. हालांकि, उन्हें पहले सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दों का अध्ययन करना चाहिए और हमारे देश के बारे में समझना चाहिए.

JNU विवाद के बीच रामदेव बोले- दीपिका पादुकोण को चाहिए मेरे जैसा सलाहकार, 'आजादी' के नारों पर कही ये बात...
जेएनयू छात्रों के साथ खड़े होने को लेकर दीपिका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया.
इंदौर:

योग गुरु बाबा रामदेव ने सोमवार को कहा कि दीपिका पादुकोण को किसी भी "बड़े फैसले" लेने से पहले देश में सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों से परिचित होना चाहिए. उन्होंने कहा, ''उन्हें मेरी तरह के लोगों को सलाहकार के तौर पर नियुक्त करना चाहिए, जो उन्हें महत्वपूर्ण मुद्दों में "निष्पक्ष अंतर्दृष्टि" प्रदान करेंगे. दीपिका को दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 5 जनवरी की हिंसा को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया और कुछ नेताओं ने उनकी आलोचना की है.  

रामदेव ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, "एक अभिनेता के रूप में दीपिका की दक्षता एक अलग तरह का खेल है. हालांकि, उन्हें पहले सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दों का अध्ययन करना चाहिए और हमारे देश के बारे में समझना चाहिए. इस ज्ञान को प्राप्त करने के बाद ही उन्हें बड़े फैसले लेने चाहिए." उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "मुझे लगता है कि दीपिका पादुकोण को स्वामी रामदेव जैसे व्यक्तियों के पास सही सलाह के लिए होना चाहिए"

आर्थिक सुस्ती पर बोले रामदेव- अब PM मोदी खुद तो खेत में हल जोतेंगे नहीं...

वहीं विश्वविद्यालयों में 'आजादी' के नारे लगाने को लेकर रामदेव ने कही कि इससे से समय और शिक्षा का नुकसान होता है. उन्होंने इसे यह शर्मनाक करार देते हुए देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया. उन्होंने कहा, "विश्वविद्यालयों में हिंसा और आगजनी की घटनाएं होती हैं. '' उन्होंने कहा, ''अजादी 'के नारे लगाने से समय और शिक्षा का नुकसान होता है और देश की छवि को भी नुकसान पहुंचता है, यह शर्मनाक है. "  बाबा रामदेव ने अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सरकार से कार्रवाई करने की मांग की है. 
(इनपुट-भाषा)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Ramdev, Deepika Padukone, JNU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com