विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2012

लक्ष्मीकांत बाजपेई उप्र भाजपा के नए अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाल में सम्पन्न चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद पार्टी राज्य संगठन में हुए बड़े बदलाव के तहत दल के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के स्थान पर मेरठ से दल के विधायक लक्ष्मीकांत बाजपेई को नियुक्त किया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाल में सम्पन्न चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद पार्टी राज्य संगठन में हुए बड़े बदलाव के तहत दल के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के स्थान पर मेरठ से दल के विधायक लक्ष्मीकांत बाजपेई को नियुक्त किया गया है।

भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने शाही का इस्तीफा स्वीकार करते हुए बाजपेई को दल की राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पूर्व मंत्री तथा अब तक चार बार विधायक रह चुके बाजपेई प्रदेश भाजपा के 11वें अध्यक्ष होंगे। वह इस वक्त मेरठ से पार्टी के विधायक हैं। उन्होंने बताया कि शाही को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किया गया है।

इस बीच, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह को राज्य विधान परिषद के चुनाव के लिए भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लक्ष्मीकांत बाजपेई, उप्र भाजपा के नए अध्यक्ष, Laxmikant Bajpayee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com