ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अपने भारत दौरे के पहले दिन बुधवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर स्थित राजभवन में होली मनाई और कहा कि रंगों का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आए अल्बनीज का गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राजभवन में समारोह में उनका स्वागत किया और उनके चेहरे पर गुलाल लगाया.
विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल द्वारा ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में ‘होली समारोह' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी सहित राज्य के कई मंत्री इस अवसर पर उपस्थित थे.बाद में, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी.आस्ट्रेलियाई नेता ने बाद में ट्विटर पर समारोह के फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत में अहमदाबाद में होली मनाकर खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं.
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
ये भी पढ़ें-
- उप-राष्ट्रपति ने राज्यसभा समितियों में अपने 8 निजी कर्मचारी किए नियुक्त, विपक्ष ने कही ये बात
- "शहर धुआं-धुआं" : कोच्चि के वेस्ट प्लांट में 7 दिन पहले लगी आग को बुझाने NAVY को आना पड़ा
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं