पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की नेम प्लेट 17 साल बाद आखिरकार संसद भवन (Parliament) के कमरे से हटा दी गई है. संसद भवन के कमरा नंबर पर चार पर अटल बिहारी वाजपेयी की नेमप्लेट (Atal Bihari Vajpayee's name plate) लगी थी और 2009 के बाद यहां वाजपेयी के साथ लालकृष्ण आडवाणी (LK Advani) की नेमप्लेट भी लगा दी गई थी जिन्हें अब हटा दिया गया है. अब बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा कमरा नंबर चार में बैठेंगे. यह कमरा बीजेपी के संसद भवन के ऑफ़िस के ठीक बगल में है.
2004 में हार के बाद अटल बिहारी वाजपेयी को बतौर एनडीए अध्यक्ष यह कमरा दिया गया था. हालांकि उन्होंने इसका न के बराबर ही इस्तेमाल किया. 2009 के बाद से आडवाणी को यह कमरा दिया गया. वे 2019 के चुनाव से ठीक पहले तक यहां बैठते थे. हालांकि 2014 में एक दिन के लिए उनकी नेमप्लेट हटा दी गई थी और वे नाराज होकर सेंट्रल हॉल में बैठ गए थे. उसके अगले ही दिन फिर से आडवाणी की नेमप्लेट लगा दी गई थी.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
2018 में अटलजी के निधन के बाद भी उनकी नेमप्लेट लगी रही. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा अभी तक राज्यसभा के सदन के नेता के कमरे से लगे एक छोटे कमरे में बैठते थे लेकिन अब ये चार नंबर कमरा वो इस्तेमाल करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं