असम के तमुलपुर में एक सड़क हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गयी वहीं 4 अन्य इस घटना में घायल हो गए.आज सुबह लगभग 09:40 बजे, सेना का एक वाहन, प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए दरंगा फील्ड फायरिंग रेंज (DFFR) से जा रही एक एम्बुलेंस से टकरा कर तमुलपुर से 10 किमी आगे दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सेना की तरफ से बताया गया है कि इस घटना में सेना के एक जवान की जान चली गई साथ ही चार अन्य घायल हो गए.
घायलों को हेलीकॉप्टर द्वारा इलाज के लिए बेस अस्पताल गुवाहाटी पहुंचाया गया जहां सभी घायलों की हालत स्थिर हैं और वो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. घटना में मारे गए लांस नायक प्रबीन तमांग पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के रहने वाले थे. इधर राजस्थान के अनूपगढ़ कस्बे के पास रविवार देर रात एक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के अनुसार मरने वालों में दो सगे भाई हैं.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पुलिस उपाधीक्षक जयदेव सियाग ने सोमवार को बताया कि हादसा अनूपगढ़ (गंगानगर) कस्बे के पास रविवार देर रात हुआ. कस्बे के पांच युवक जन्मदिन पार्टी मनाकर लौट रहे थे कि उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भयंकर था कि चार युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं