असम की राजधानी गुवाहाटी में मूसलाधार बारिश और जलभराव के बीच एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई. खुले नाले में गिरने से महिला की मौत हो गई. धारापुर की रहने वाली पायलनाथ मालिगांव क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई. जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा हुआ था. इसी बीच महिला अचानक फिसलकर गिर गई और लापता हो गईं. स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया.
4 घंटे से ज्यादा चला रेस्क्यू ऑपरेशन
गुवाहाटी पुलिस और SDRF की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. यह ऑपरेशन 4 घंटे से भी अधिक समय तक चला. इसके बाद दो युवकों ने मालिगांव चैराली से करीब 150 मीटर दूर नाले के खुले हिस्से में पायल को बेहोशी की हालत में पाया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
लापरवाही के बाद प्रशासन पर सवाल
इस घटना ने शहर की शहरी बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने सिविक अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नाले को बिना ढके छोड़ दिया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ेंः अमित जोगी जेल जाएंगे या मिलेगी बेल? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, जानें 23 साल पुराना पूरा मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं