- एग्जिट पोल में विभिन्न आयु वर्ग के मतदाताओं ने एनडीए, कांग्रेस और अन्य दलों को अलग-अलग समर्थन दिया है
- पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं में एनडीए को 43 प्रतिशत और कांग्रेस को 41 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए हैं
- 30 से 49 वर्ष के आयु वर्ग के मतदाताओं में एनडीए को 49 से 51 प्रतिशत तक समर्थन मिला है
पांच राज्यों के 2026 के विधानसभा चुनाव पूरे हो चुके हैं और इसके साथ ही एग्जिट पोल के अनुमान भी सामने आने लगे हैं. पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बाद चुनाव के एग्जिट पोल सामने आए, जिनसे यह अंदाजा लगाया जाएगा कि किस राज्य में किस पार्टी या गठबंधन की सरकार बन सकती है. Axis My India के Exit Poll के आंकड़ों के आधार पर आइए समझते हैं कि असम में किस आयु वर्ग के मतदाताओं ने किस दल या गठबंधन को कितना समर्थन दिया.

किसके पक्ष में है असम के मतदाता
अगर हम बात करें पहली बार के वोटरों (18 साल से अधिक आयु) की , जिनकी आबादी 2 फीसदी है, उनमें से 43 फीसदी ने एनडीए, 41 फीसदी ने कांग्रेस और 16 फीसदी ने अन्य के पक्ष में मतदान किया. वहीं अगर 20-29 साल तक के वोटरों की बात करें तो 44 फीसदी ने एनडीए, 43 फीसदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगियो और 13 फीसदी ने अन्य को वोट दिया. इस आयु वर्ग के मतदाताओं की आबादी करीब 24 फीसदी है. वहीं 30-39 साल की आयु वाले 49 फीसदी मतदाताओं ने एनडीए, 35 फीसदी ने कांग्रेस और 16 फीसदी ने अन्य के पक्ष में मतदान किया. असम में इस आयु वर्ग के मतदाता करीब 27 फीसदी हैं. वहीं 40 से 49 साल के वोटरों में से 51 फीसदी ने एनडीए, 37 फीसदी ने कांग्रेस और 12 फीसदी ने अन्य को वोट किया.
ये भी पढ़ें : असम में बीजेपी की हैट्रिक के आसार, एग्जिट पोल दिखा रहे हिमंता की आंधी, कांग्रेस की बुरी हार
बुजुर्गों ने किसे दिया वोट
इसी तरह से 50 से 59 साल के मतदाताओं में से 50 फीसदी ने एनडीए, 35 फीसदी ने कांग्रेस और 15 फीसदी ने अन्य के पक्ष में मतदान किया. इस आयु वर्ग के कुल 14 फीसदी मतदाता हैं. वहीं 60 साल और उससे अधिक आयु के 51 फीसदी मतदाताओं ने एनडीए, 39 फीसदी ने कांग्रेस और 10 फीसदी ने अन्य उम्मीदवारों को वोट दिया.असम की आबादी में इस आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या करीब 12 फीसदी है.
असम में इस बार परिसीमन के बाद विधानसभा चुनाव कराए गए हैं. राज्य में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं. इन सभी सीटों पर कुल 722 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. असम में मतदान नौ अप्रैल को हुआ था. मतगणना चार मई को कराई जाएगी. इस बार का मुख्य मुकाबला बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन से है. एनडीए ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के चेहरे पर चुनाव लड़ा. वहीं कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई इंडिया गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं.
ये भी पढ़ें: सिर्फ 22 दिन और फिर... ईरान के पास कच्चा तेल रखने की जगह खत्म हो रही; US की नाकाबंदी ने बढ़ाई सबकी टेंशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं